Advertisment

RSS Program Samapan: ब्लूचिस्तान और सिंध तो हमारा होकर रहेगा-डॉ. इंद्रेश कुमार

भारत को काटने-बांटने के मंसूबे पाले बैठे पाकिस्तान और बंगलादेश के दो-तीन टुकड़े हो जाने चाहिए। ब्लूचिस्तान और सिंध तो हमारा होकर ही रहेगा। RSS के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार ने भारतीय अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन हुए सार्थक संवाद में यह बात कही।

author-image
Neeraj Gupta
Rss mevad
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, बाईबीएन संवाददाता। भारत को काटने-बांटने के मंसूबे पाले बैठे पाकिस्तान और बंगलादेश के दो-तीन टुकड़े हो जाने चाहिए। ब्लूचिस्तान और सिंध तो हमारा होकर ही रहेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार ने भारतीय अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन हुए सार्थक संवाद में यह बात कही। 

Advertisment

RSS Program: पहलगाम, बंगलादेश और मुर्शिदाबाद के हादसे मुस्लिम शरीयत के खिलाफ-इंद्रेश कुमार

Rss mwvad

वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप के ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में वह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए जबकि अनेक मुस्लिम धर्मगुरु, स्कॉलर एवं नामचीन लोगों ने भी अपने विचारों से कार्यक्रम को और सार्थकता प्रदान की।

Advertisment

डॉ. इंद्रेश ने कहा कि दुनिया के सभी रंग एक से हैं केसरिया और सफेद। दोनों अहिंसा के रंग हैं। दोनों मानवता का संदेश देते हैं। संदेश क्या-सबके लिए प्यार और सम्मान। उन्होंने कहा कि लोग नफरतों से मुक्त रहें। वे अपने शहीदों को न भूलें। भारत ही है जो सब धर्मों को मानता है और उसका पालन करता है। 73 फिरके केवल हिंदुस्तान में ही हैं। फिर भी हम पर साम्प्रदायिकता के आरोप लगाये जाते हैं। यह शर्मनाक है। उन्होंने पाकिस्तान और उसके द्वारा फैलाये जा रहे आतंकवाद की निंदा की। 

Rss mevad 2

कसाब नहीं कलाम चलेगा, यज़ीद नहीं हुसैन चलेगा

Advertisment

उन्होंने कहा कि आतंकी के जनाजे में कोई शामिल न हो, यह अधर्म है। हमें अपने पूर्वजों के धर्म की रक्षा करनी चाहिए। हमें कसाब नहीं कलाम चलेगा। यज़ीद नहीं हुसैन चलेगा। राम चलेगा रावण नहीं। औरंगज़ेब नहीं चलेगा। हम हिंदुस्तानी हैं और रहेंगे। हिन्दुस्तान ज़िंदाबाद बोलने वाला मुसलमान चलेगा। तिरंगा थामने वाला मुसलमान हमें प्रिय है। डॉ. इंद्रेश ने कहा कि दुनिया को स्वयं का उदाहरण दो। जो छुआछूत मानेगा वो भगवान नहीं हो सकता। नारी-पुरुष पूरक हैं स्पर्धा नहीं। सम्मान ममता का है व्यवसाय का नहीं। इसलिये महिलाएं अधिकार सम्पन्न थीं और रहेंगीं। यह हम रामराज्य में देखते आये हैं।

साम्प्रदायिक एकता और सद्भाव के मामले में भारत के ब्रांड एम्बेसडर माने जाने वाले मौलाना डॉ. कल्बे रुशैद रिजवी ने कहा कि जो देश के लिए चलता है उसका गुलशन रात में भी महकता है। समय दुनिया की सबसे कीमती चीज है। जीने के दो रास्ते-अपने लिए या दुनिया के लिए। ख्वाहिशों पर जीने वाले या मकसद के लिए जीने वाले। मकसद के लिए जीने वाले हमेशा ज़िंदा रहते हैं। 

मोदी सरकार ने 3 तलाक खत्म कर समाज में समरूपता लाने का काम किया

Advertisment

उन्होंने कहा कि मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ. अशोक कुमार गदिया गरीबों के लिए काम कर रहे हैं यह मकसद है। उन्होंने समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द्र लाने का जो संकल्प लिया है वह काबिले तारीफ है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एबी सिंह ने कहा कि राम ने शबरी के बेर समरसता के लिए खाये थे। मोदी जी ने भी यही काम किया। 370 को हटाने का काम भी किया। 55 इस्लामिक देश हैं मगर इनमें समरूपता नहीं। जबकि मोदी सरकार ने 3 तलाक खत्म करके मुस्लिम समाज में समरूपता लाने का काम किया है। नेशनल उलेमा पार्लियामेंट के सचिव डॉ. गुलरेज शेख, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जमाल सिद्दीकी आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये। तीन दिन के कार्यक्रम में शामिल होने वाले मंच के सदस्यों का प्रमाण पत्र दिये गये। अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व डॉ. इंद्रेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार गदिया, मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्टाफ ने मेवाड़ परिसर में वृक्षारोपण किया। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने कार्यक्रम के संचालन की कमान संभाली।

ghaziabad latest news ghaziabad news Ghaziabad Viral News Ghaziabad news today
Advertisment
Advertisment