Advertisment

School Trip: सैन्य प्रशिक्षण का प्रदर्शन देख याद आई आजाद हिंद फौज

गाजियाबाद महानगर के 700 स्कूली छात्र छात्राओं ने हरिद्वार के दयानंद खेल स्टेडियम, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सैनिक संस्था और अखंड हिंद फौज के संयुक्त प्रयासों से सैनिक प्रशिक्षण का जमीनी प्रदर्शन किया।

author-image
Neeraj Gupta
एडिट
Camp
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद महानगर के 700 स्कूली छात्र छात्राओं ने हरिद्वार के दयानंद खेल स्टेडियम, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सैनिक संस्था और अखंड हिंद फौज के संयुक्त प्रयासों से सैनिक प्रशिक्षण का जमीनी प्रदर्शन किया। 

ये छात्र छात्राएं उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे है जिन्हें एक अच्छा नागरिक बना दिया गया है और सेना में जाने के लिए भी प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण दे दिया गया है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि जिन्हें प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण मिला है वो न तो बस जलाएंगे और न ही सरकारी संपत्ति का नुकसान करेंगे। उन्होने कहा कि 2016 से आज तक करीब 15 हजार बच्चों को प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण दिया गया है। ये बच्चे देश की धरोहर हैं। इनकी सेवाएं आपात स्थिति में देशहित के लिए ली जा सकती है। 

उत्तराखंड के महामहिम ने भी की शिरकत

Advertisment

उत्तराखंड के राज्यपाल माननीय लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रशिक्षित बच्चों का सेल्यूट लिया और कहा कि आज इन बच्चों की बेहतरीन ड्रिल और करतब देखकर मुझे आजाद हिन्द फौज का स्मरण हो रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय सैनिक संस्था और अखंड हिन्द फौज के सभी सदस्यो की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे लगा है कि आने वाली पीढ़ी इस देश को उच्चतम शिखर तक ले जाएगी। राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह ने "जय हिंद" के चुंबकीय महत्व और सामाजिक महत्व का विश्लेषण किया। 

स्वामी विवेकानंद के चरित्र से सीख लेने पर बल: पवन सिन्हा 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. डॉ पवन सिन्हा ने बच्चों को व्यक्तिगत चरित्र और राष्ट्रीय चरित्र में फर्क समझाया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि मैं युवाओं को गीता पढ़ने से ज्यादा फुटबॉल खेलने को कहूंगा।

Advertisment

अखंड हिंद फौज के संरक्षक कमोडोर विजय बबेले और अध्यक्ष ओमप्रकाश अवस्थी ने राज्य सरकारों और केंद्रीय सरकार से स्कूलों में सैन्य प्रशिक्षण के लिए अभियान चलाया जाये और उसकी ज़िम्मेदारी संयुक्त स्तर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था और अखंड हिन्द फौज को दी जाये।

इन प्रबुद्ध लोगों ने शिरकत कर आशीर्वचन दिए

इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था कि राष्ट्रीय आर्थिक काउंसिल के चेयरमेन राजन छिबबर, राष्ट्रीय प्रशासनिक काउंसिल के वरिष्ठतम सदस्य मेजर जनरल एम एल असवाल, शिक्षा विंग के राष्ट्रीय संयोजक मेजर जनरल ओ पी सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर देहरादून से टीम गौरव सेनानी बी पी शर्मा, गाजियाबाद से टीम गौरव सेनानी चंदन सिंह, उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी, हापुड़ से टीम मुकेश, मुजफ्फरनगर से टीम ब्रह्म कुमारी, महिला विंग की टीम ऊषा राणा, मोनिका गोयल के साथ सैंकड़ों देशभक्तों ने युवाओं की परेड, सेल्यूटिंग, पिरामिड फॉर्मेशन, आग के गोले से निकलना और गार्ड ऑफ ऑनर का खुल कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय सैनिक संस्था के रुड़की मण्डल के अध्यक्ष राहुल पुरी रहे। परेड का संचालन कैडेट धीरज पटेल ने किया।

Advertisment
Advertisment