Advertisment

Shameful: ज़मीन के लिए मर गया भाई का ज़मीर, बहन को दिया धोखा

एक महिला ने सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में एक फ्लैट का सौदा संयुक्त रूप से अपने भाई के साथ मिलकर विक्रेता के साथ किया था। महिला का आरोप है कि भाई ने फजीर्वाड़ा किया और फ्लैट की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के

author-image
Syed Ali Mehndi
सांकेतिक चित्र

सांकेतिक चित्र

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

एक महिला ने सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में एक फ्लैट का सौदा संयुक्त रूप से अपने भाई के साथ मिलकर विक्रेता के साथ किया था। महिला का आरोप है कि भाई ने फजीर्वाड़ा किया और μलैट की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ विजयनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। दिल्ली के तिलक नगर निवासी कविता गैरा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उन्होंने अपने भाई रोहित गैरा के साथ मिलकर प्रतीक ग्रैंड सिटी के कार्नेसिया टावर में फ्लैट का सौदा किया था। 

कविता ने पुलिस दिए ये सबूत

कविता का दावा है कि फ्लैट की खरीद में उन्होंने स्वयं ट्रांसफर चार्ज, रजिस्ट्री फीस और मूल मालिकों को भुगतान किया था। इसके सबूत के तौर पर उन्होंने बिक्री समझौता,भुगतान रसीदें और ईमेल संवाद भी पुलिस को सौंपे हैं। कविता ने आरोप लगाया है कि उनके भाई रोहित ने प्रतीक ग्रुप के कर्मचारियों के साथ मिलकर दस्तावेजों में हेरफेर कर फ्लैट को अकेले अपने नाम पर रजिस्टर्ड करवा लिया, जबकि यह संपत्ति संयुक्त स्वामित्व में खरीदी गई थी।

Advertisment

सगे भाई ने दिया धोखा 

महिला ने अपने भाई रोहित के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है। शीघ्र आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।प्लॉट हड़पने के मामले में चार के खिलाफ मामला दर्ज: उधर, ग्रेटर नोएडा के बीटा दो कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आवासीय प्लॉट हड़पने की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। यमुना सिटी के डूंगरपुर रीलका गांव निवासी युवती ने गांव के एक व्यक्ति व महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

भूखंड हड़पने का प्रयास 

Advertisment

पीड़िता सोनम ने बताया कि साल 2023 में यमुना प्राधिकरण ने आवासीय प्लॉट योजना शुरू की थी। इस योजना में उनके पिता धर्मवीर ने आवेदन किया था। इस योजना में उनके पिता के नाम पर सेक्टर-20 में 500 वर्गमीटर का भूखंड आवंटित हुआ था। आरोप है कि गांव के ही इंद्रजीत ने उनके पिता के सामने प्रस्ताव रखा कि भूखंड की प्राधिकरण में जो धनराशि जमा होगी,उसकी व्यवस्था वह कर देगा। बाद में बाजार दर पर प्लॉट को बेचकर जो लाभ होगा उसे आधा आधा बांट लेंगे। बताया गया कि इंद्रजीत का उनके पिता के साथ पूर्व में ही पैसों का लेनदेन रहा था। उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद इंद्रजीत के मन में भूखंड हड़पने का लालच आ गया।

 

 

Advertisment
Advertisment