Advertisment

SIR : विधायक संजीव शर्मा ने किया मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण

जनपद में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शहर विधायक संजीव शर्मा ने विभिन्न बूथों का व्यापक निरीक्षण किया। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के उद्देश्य से चल रही इस प्रक्रिया की

author-image
Syed Ali Mehndi
IMG-20251201-WA0251

अभियान का निरीक्षण

गाजियाबाद,वाईबीएन संवाददाता 

जनपद में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शहर विधायक संजीव शर्मा ने विभिन्न बूथों का व्यापक निरीक्षण किया। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के उद्देश्य से चल रही इस प्रक्रिया की प्रगति का उन्होंने स्थल पर जाकर मूल्यांकन किया।

सक्रिय हैं विधायक

विधायक संजीव शर्मा ने GKG इंटरनेशनल स्कूल, विजय नगर पहुंचे, जहाँ BLO के कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान BLO की उपस्थिति कम पाई गई, जिस पर उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी को अवगत कराया, ताकि कार्य में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही न हो। इसके बाद विधायक ने क्रॉसिंग रिपब्लिक मंडल के GH-7 क्षेत्र के बूथ संख्या 29 से 45 तक पहुंचकर मतदाता सूची अद्यतन की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने फ़ॉर्म 6, 7, 8 और 8A के निस्तारण, घर-घर सत्यापन और नए मतदाता पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की। 

 SIR अभियान है महत्वपूर्ण 

विधायक ने उपस्थित अधिकारियों और BLO को स्पष्ट निर्देश दिए कि SIR अभियान शहर के प्रत्येक पात्र मतदाता को जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए कार्य को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए। शहर विधायक के मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने बताया कि विधानसभा 56 में सभी मंडल SIR प्रक्रिया को गंभीरता से चला रहे हैं। बूथ अध्यक्षों को भी लगातार मार्गदर्शन दिया जा रहा है, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से न छूटे। SIR अभियान के तहत यह निरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने और मतदाताओं को उनके अधिकारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisment
Advertisment