Advertisment

सपा ने 2027 चुनाव की तैयारियों को दी रफ्तार, गाजियाबाद सदर में संगठनात्मक समीक्षा बैठक संपन्न

Ghaziabad: पीडीए रणनीति के जरिए सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन कर संगठन को सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज करें।

author-image
Deepak Sharma
सपा ने 2027 चुनाव की तैयारियों को दी रफ्तार, गाजियाबाद सदर में संगठनात्मक समीक्षा बैठक संपन्न
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर कमर कस ली है। इसी कड़ी में रविवार शाम 1 जून को गाजियाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र के विजय नगर स्थित उत्सव भवन में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सपा के प्रदेश सचिव विनोद सविता ने संगठनात्मक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और सदर विधानसभा के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी भी संभाली।

Advertisment

जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने जानकारी दी कि बैठक में सदर विधानसभा के सेक्टर, बूथ और जोन स्तर पर कमेटियों के गठन की समीक्षा की गई। 56 स्थानों पर समिति गठन की रिपोर्ट पेश की गई और महानगर कार्यकारिणी की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील

बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में विनोद सविता ने कहा कि सदर विधानसभा के लगभग सभी जोन और सेक्टरों का गठन पूर्ण कर लिया गया है और बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। उन्होंने सभी जोन एवं सेक्टर प्रभारियों से मिली रिपोर्ट का अध्ययन किया और जल्द ही पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सम्मेलनों के आयोजन की घोषणा की।

Advertisment

पीडीए से घबराई भाजपा: विनोद सविता

प्रेस वार्ता में सपा प्रदेश सचिव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा प्रस्तावित पीडीए की रणनीति भाजपा के लिए चिंता का कारण बन चुकी है। भाजपा अब जाति आधारित सम्मेलन कर रही है, लेकिन जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली है।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नौजवान, किसान, व्यापारी, महिलाएं और मजदूर सभी परेशान हैं। जनता 2027 में बदलाव के लिए तैयार है और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश में नई सरकार बनेगी।

Advertisment

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिखाई उपस्थिति

इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित नेताओं में जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, राजन कश्यप, विशाल वर्मा, गुलाब यादव, मनोज पंडित, अमन यादव, जयवीर सिंह, राजवीर सिंह गौतम, रविंदर यादव, शहनवाज खान, किरण कालिया, श्रीमती अनुष्का, कृष्ण पाल यादव, मन्जूर खान, पप्पू यादव, विक्की ठाकुर, अंशु ठाकुर, योगेश सिरोही, नरेश बत्रा, इरफ़ान अमानत, सुनीता पांचाल, नितिन मिश्रा, फहीम पार्षद, निसार कस्सार, दीपक शर्मा, अब्बाश हैदर, विवेक त्यागी, अंकुर यादव, राहुल नागर, और अनेक अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

विनोद सविता ने अंत में सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर अभी से सक्रिय हो जाएं और जनता तक समाजवादी विचारधारा एवं पार्टी की योजनाएं पहुंचाएं।

Advertisment
Advertisment