Ghaziabad: स्व. दमयंती गोयल स्मृति नंदी पार्क में एक दिव्य एवं पावन आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें गौमाताओं को हरा चारा, तरबूज़, गुड़ व शक्कर अर्पित कर सेवा कार्य किया गया। यह पुण्य कार्य भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा उनकी पूज्य माता स्वर्गीय दमयंती गोयल की स्मृति में किया गया।
इस आयोजन का संयोजन सुरेन्द्र नागर के सुपुत्र उज्ज्वल नागर एवं उनके साथियों द्वारा किया गया।
मयंक गोयल ने भावुक होकर कहा कि यह नंदी पार्क भारतवर्ष में एक अनूठा स्थल है, जिसकी परिकल्पना मेरी माता जी ने परम पूज्य हिन्दू सम्राट अशोक सिंहल की प्रेरणा से की थी। आज यहाँ आकर मुझे अत्यंत ऊर्जा और आनंद की अनुभूति हुई।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं व समाजजनों से अपील की कि हमें समय-समय पर गौसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। हमारी संस्कृति में पूर्वजों द्वारा प्रथम रोटी गौमाता के लिए निकालने की परंपरा दी गई है – हमें इस संस्कार को जीवंत बनाए रखना चाहिए।