/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/26/untitled-design_20250926_152250_0000-2025-09-26-15-24-21.jpg)
फाइल फोटो
गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता
मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की कांसीराम कॉलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला हिना की आत्महत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कल रात महिला का शव उसके फ्लैट से फांसी के फंदे पर लटका मिला।
कई महिलाओं पर आरोप
चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला ने आत्महत्या से पहले मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि पड़ोस की कई महिलाओं और एक युवक ने उसे लगातार प्रताड़ित किया, चरित्र पर लांछन लगाए और यहां तक कि उसे जेल भिजवाने की कोशिश की। महिला ने कहा कि उसने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पुलिस कर रही है जाँच
हिना ने वीडियो में यह भी कहा कि वह तीन बच्चों को छोड़कर मजबूरी में यह कदम उठा रही है और अपनी मौत के लिए पड़ोसियों को जिम्मेदार ठहराया।मृतका के पति हसन जावेद ने वीडियो के आधार पर संगीता, गुनगुन और एक अन्य महिला के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह घटना सवाल उठाती है कि जब महिला ने बार-बार पुलिस से शिकायत की तो उसकी सुनवाई क्यों नहीं हुई। महिलाओं के उत्पीड़न और आत्महत्या जैसे गंभीर मामलों को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी उंगलियां उठ रही हैं।