Advertisment

Tahsil Divas : 160 शिकायतें, सिर्फ 12 का हुआ निस्तारण

गाजियाबाद जिले में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद की तीनों तहसीलों—मोदीनगर, सदर और लोनी—में आयोजित किया गया। समाधान दिवस का उद्देश्य

author-image
Syed Ali Mehndi
20250705_182120_0000

तहसील दिवस

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद,वाईबीएन संवाददाता 

जिले में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद की तीनों तहसीलों—मोदीनगर, सदर और लोनी—में आयोजित किया गया। समाधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करना और अधिकारियों को जनता के प्रति उत्तरदायी बनाना है।

मोदीनगर तहसील 

जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। यहां कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसडीएम अजीत सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सदर तहसील 

एडीएम सिटी विकास कश्यप की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां 50 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से सात मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान संबंधित तहसील, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लोनी तहसील 

एसडीएम राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का निस्तारण मौके पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे और शिकायतकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया गया।जिलास्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाए। समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन ने नागरिकों से जुड़ने और उनके विश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया है।

Advertisment

Advertisment
Advertisment