Advertisment

Ghaziabad: जनजागरण शोभा यात्रा में पांच हजार से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य

Ghaziabad: 12 स्कूलों के एक हजार से अधिक छात्र कदम से कदम मिलाएंगे, जबकि 16 स्टॉल्स पर व्यापारी, समाजसेवी और एनजीओ अपनी भागीदारी निभाएंगे। यात्रा की शुरुआत चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति से होकर नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर संपन्न होगी।

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: जनजागरण शोभा यात्रा में पांच हजार से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। भाजपा द्वारा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के समर्थन में 10 मई को जनजागरण शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में पांच हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा में बैंड बाजे और डीजे की धुन पर भक्ति रस के गाने गूंजेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह होंगे। यात्रा में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

16 स्थानों पर व्यापारी और एनजीओ लगाएंगे स्टॉल

यात्रा मार्ग में 16 स्थानों पर व्यापारियों, समाजसेवियों और विभिन्न एनजीओ के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स पर लोगों को एक राष्ट्र, एक चुनाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

12 स्कूलों के एक हजार छात्र भी लेंगे भाग

इस शोभा यात्रा में गाजियाबाद के करीब 12 स्कूलों के एक हजार से अधिक छात्र भी भाग लेंगे। भाजपा महानगर की टीम ने इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति से शुरू होकर शहीद पथ पर होगा समापन

शोभा यात्रा की शुरुआत ठाकुरद्वारा स्थित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति से होगी। विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा का समापन नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर भारत माता की महा आरती के साथ किया जाएगा।

सामाजिक और जातीय संगठनों को दी गई जिम्मेदारी

Advertisment

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि शोभा यात्रा में भाजपा के फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही जाट, गुर्जर, ब्राह्मण, वैश्य, ठाकुर, दलित और मुस्लिम चेहरों को भी आयोजन की सफलता के लिए जिम्मेदारियां दी गई हैं।

शुरुआत और समापन पर होगा मंच से संबोधन

यात्रा के प्रारंभ और समापन स्थल पर दो अलग-अलग मंच बनाए जाएंगे, जहां से प्रमुख नेता लोगों को संबोधित करेंगे। मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह भी यात्रा में पैदल चलेंगे। यात्रा को भव्य और प्रभावशाली बनाने के लिए संगठन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

Advertisment
Advertisment