Advertisment

Weather : सर्द हवाओं ने सुबह में कराया ठंड का एहसास, दिन में बढ़ेगा पारा...पहुंचेगा इतनी डिग्री

तेज हवाओं ने गाजियाबाद के मौसम में एकाएक काफी बदलाव ला दिया है। सुबह से ही ठंडी हवाएं जहां फिर से मीठी ठंड का एहसास कर रही हैं वही दिन मे तापमान बढ़ने के आसार हैं। आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

author-image
Syed Ali Mehndi
ghaziabad mausam

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता । 

गाजियाबाद में आज मौसम ने फिर करवट ली है। बुधवार शाम से शुरू हुई तेज हवाओं ने रात और सुबह के तापमान में गिरावट लाते हुए लोगों को ठंड का एक बार फिर एहसास करा दिया है। चल रही तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर प्रदूषण पर पड़ा है। तीन दिन तक वातावरण में घुले जहर से लोगों को राहत मिली है। एक्यूआई में भी सुधार दर्ज किया गया है।

होगा ये एहसास

आज सुबह से वातावरण में बनी ठंडक और नमी शाम को भी महसूस की जा सकती है। जिसके चलते सर्दी तो नही उसका थोड़ा एहसास हो सकता है। तेज धूप भी निकलेगी, जो गर्मी का भी एहसास करा सकती है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पूरे दिन गाजियाबाद का पारा 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा और हवा की गति 5 किलोमीटर रहेगी।

यह भी पढ़ें: Air pollution पर Ali Fazal ने जताई चिंता, बोले- ‘सख्त नियम की जरूरत’

मौसम का पूर्वानुमान 

मौसम विभाग ने अनुसार गाजियाबाद में गुरुवार को 27 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 23 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 24 डिग्री सेल्सियस,रविवार को तापमान,26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। सुबह और शाम हवा में हल्की नमी रहेगी और हवा की रफ्तार धीमी रह सकती है।

Advertisment

एक्यूआई में सुधार

तेज हवाओं से गाजियाबाद की हवा की सेहत मे भी सुधार हुआ है। पिछले चार दिन से गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक श्रेणी में चल रहा था, लेकिन बुधवार शाम से चली तेज हवाओं ने गुरुवार सुबह होते-होते इसमें काफी सुधार ला दिया। एक्यूआई खतरनाक से सामान्य की श्रेणी में आ गया है। 

दिन में सूर्य देव का जलवा, सुबह-शाम ठंडी हवा 

गाजियाबाद में लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। जिससे सुबह शाम लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक दिन में सूर्य भी अपना जलवा बिखेरेगा। जिसके चलते दिन में तापमान में बढ़ सकता है और मौसम थोड़ा गर्म रहने की संभावना है।

Advertisment
Advertisment