Advertisment

Ghaziabad: दुकानों का किराया बढ़ाने के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

Ghaziabad: व्यापारियों ने निगम की कार्यशैली को एकतरफा और अन्यायपूर्ण बताया। साथ ही हाउस टैक्स में की गई बढ़ोतरी को भी गैरकानूनी करार देते हुए विरोध जताया।

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: दुकानों का किराया बढ़ाने के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा दुकानों के किराए में चार से पांच गुना तक बढ़ोतरी के फैसले ने व्यापारियों को नाराज कर दिया है। इस फैसले के विरोध में व्यापारियों ने नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

महानगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में प्रदर्शन

प्रदर्शन का आयोजन महानगर उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। संगठन के चेयरमैन ब्रिज मोहन सिंघल ने कहा कि निगम द्वारा एकतरफा निर्णय लिया जा रहा है, जो व्यापारियों के साथ अन्याय है।

कमेटी की बैठक के बावजूद नोटिस थोपे गए

व्यापारियों ने बताया कि निगम की 1702 दुकानों के किराए निर्धारण के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। बैठक में व्यापारियों ने अपना पक्ष भी रखा, लेकिन उसके बावजूद बिना सहमति के नोटिस भेजे जा रहे हैं।

हाउस टैक्स में भी जताई नाराजगी

व्यापारियों ने हाउस टैक्स में तीन से चार गुना बढ़ोतरी पर भी कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि निगम अधिनियम की धारा 174(ख) के अनुसार दो साल में एक बार ही टैक्स बढ़ाया जा सकता है। वर्ष 2023-24 में 10% की बढ़ोतरी पहले ही लागू हो चुकी है, जो 31 मार्च 2025 तक मान्य है।

डीएम सर्किल रेट को लेकर उठाए सवाल

Advertisment

व्यापारियों ने सवाल उठाया कि जब हाउस टैक्स डीएम सर्किल रेट के आधार पर तय किया जा रहा है, तो निगम की व्यावसायिक संपत्तियों को उसी आधार पर क्यों नहीं आंका जा रहा।

महापौर को सौंपा ज्ञापन, चेतावनी दी

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा और मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किराया वृद्धि वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रमुख व्यापारी नेता रहे शामिल

प्रदर्शन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपी चंद, नरेश अग्रवाल, अशोक चावला, आनंद प्रकाश, सुनील गोयल, पवन शर्मा, राजदेव त्यागी, राकेश स्वामी, अनुराग गर्ग, राकेश बजाज, संजीव मित्तल, सुधीर गोयल, विपिन गोयल, कुंवरपाल सिंह, मनोज गर्ग, पंकज गुप्ता, वसीम अली, अमित मदान, सरदार सुखविंद्र सिंह, प्रदीप गर्ग, हरीश शर्मा, सुरेंद्र चानना, सुधीर चौधरी, विकास अग्रवाल, एनके सेहरा, प्रदीप बंसल और हितेंद्र शर्मा समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment