ट्रांस हिंडन, बाईबीएन संवाददाता। ट्रांस हिंडन एरिया में मोबाइल लूट की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। कौशांबी में बदमाश मोबाइल लूटकर भाग रहे थे, अचानक उनकी स्कूटी गिरी तो वह उसे छोड़कर भाग निकले। उधर इंदिरापुरम में बाइक सवार बदमाश डी मॉल के निकट एक लेडी का मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
Crime News:गोसाईगंज में महिला से कुंडल लूट का खुलासा, बाइक सवार दो बदमाशों समेत एक महिला गिरफ्तार, लूटा सामान व बाइक बरामद
थाना कौशाम्बी में दी तहरीर में अभिषेक कुमार विजयराज पुत्र विजयराज निवासी A-159,FIRST FLOOR, कौशांबी ने कहा कि 30 अप्रैल को रात 10.20 बजे मै अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान मेरा मोबाइल (iphone 14 pro 128gb black) पीछे से स्कूटी पर आए दो बदमाश मेरे हाथ से मोबाइल को छीन कर भाग गये। यह घटना ठीक icici bank व anytime fitness के सामने हुई। मैने एक बाईक चालक की मदद से उनका पीछा किया और उनकी स्कूटी नंबर DL14SP4520 को तरंग वेंकट के सामने छोड़ भागे। मैने बदमाशों द्वारा घटना में प्रयुक्त स्कूटी नंबर DL14SP4520 को कौशांबी पुलिस थाने में जमा करा दिया है।
Ayushman योजना में घोटाला – Ballia बना लूट का नेत्रालय I | YOUNG Bharat News
Case 2: इंदिरापुरम में बाइकर्स महिला से मोबाइल लूट ले गए
थाना इंदिरापुरम में दी तहरीर में प्रज्ञा गुप्ता पुत्री अतुल कुमार गुप्ता निवासी-IIC-73 नेहरू नगर गाजियाबाद ने कहा कि 29 अप्रैल को समय करीब 3.15 pm बजे डी मॉल से EKANT LIBRARY जा रही थी। तभी मेरी मम्मी का कॉल आया और मैने रिसीव किया, उसी समय मेरे पीछे से एक बाइक पर एक बदमाश ने मेरा फोन लूट लिया और फरार हो गया। मैने वहां शोर मचाया, लोगो ने उसका पीछा किया पर वो जा चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।