Advertisment

Trans Hindon Crime: ट्रांस हिंडन एरिया में चोर बेलगाम, कई वारदात दर्ज

गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन एरिया में पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी चोरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इलाके के हर थाने क्षेत्र में चोर डेली घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

author-image
Neeraj Gupta
पुलिस
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ट्रांस हिंडन बाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन एरिया में पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी चोरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इलाके के हर थाने क्षेत्र में चोर डेली घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इंदिरापुरम में स्कूटी चोरी, थाना लिंक रोड़ में दो कार चोरी, कौशांबी में लैपटॉप चोरी की घटनाएं पुलिस ने आज दर्ज की हैं। 

थाना इन्दिरापुरम में वरूण भोते मकान नां. 588 शक्तिखण्ड-3 इन्दिरापुरम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 17 मार्च की रात स्कूटी अपने घर के सामने लगाकर गया था और सुबह मेरी स्कूटी मेरे घर के सामने नहीं थी। सुबह आसपास जानकारी की लेकिन पता नहीं चल सका। मेरी स्कूटी नंबर DL8SBW1993 और रंग लाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

लिंक रोड़ से कार के टायर चोरी

Advertisment

जितेन्द्र गुर्टू पुत्र अमरनाथ गुर्टू निवासी बी-128, जी- 1, रामप्रस्था कालोनी, गाजियाबाद ने थाना लिंक रोड़ में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मेरी कार (Creta) नम्बर UP 14 GB 0316 के बाएं तरफ के दो (2) टायर चोरी कर लिए गए है। घटना 15 मार्च सुबह 2.30 से 2.45 के बीच की है। उधर मोहित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मेरी मारुती अल्टो नंबर UP21CP /6183 को चोरी कर लिया गया। 

कौशांबी से 2 लैपटॉप, एक मोबाइल चोरी

थाना कौशाम्बी में दी तहरीर में राजकुमार पुत्र बिध्यानंद मंडल निवासी D-11. राजपुर खुर्द गली नं 1 न्यू दिल्ली नजदीक बाबा डेयरी ने कहा कि 16 मार्च की शाम Indrapuram से Anand vinar AUTO से जा रहा था, रास्ते में मेरे बैग में रखा सामान जिस में एक लैपटॉप MAC Line Add No -7C8AEIBAD92A और MAC wire Lass No-AC74B14B0A73. Laptop. S.No -MP259COX, Laptop Modal No-LENVO Think Book 1492 हैं। अन्य सामान भी बैग में रखा था। साथ मै एक मोबाइल भी चर ले गए।

Advertisment
Advertisment