/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/08/cjJvV2T8kyNqcu2e2hMT.jpg)
ट्रांस हिंडन बाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 4 C इन दिनों कुत्तों को लेकर विवादों में घिरी हुई है। वहां आए दिन झगड़े हो रहे हैं। रात एक बच्चे पर डॉग्स के हमले से त्रस्त लोगों ने विरोध किया तो एक पक्ष लाठी डंडों लेकर सामने आ गया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। जैसे तैसे लोग शांत हुए।
वसुंधरा सेक्टर 4 C स्थित वार्तालोक अपार्टमेंट में आवारा कुत्तों से लोग त्रस्त हैं। कुछ लोग आवारा कुत्तों को खाना डालते हैं, जिससे वो वहां बैठे रहते हैं। कई बार ये कुत्ते वहां से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर देते हैं और काट तक लेते हैं। कई बार इस विषय पर वहां विवाद होता रहता है। कॉलोनी के RWA पदाधिकारियों की जानकारी में भी सारा प्रकरण है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है।
रात यूं हुआ विवाद, लाठी डंडे लेकर हुआ हंगामा
सोमवार रात फ्लैट नंबर 232 में रहने वाली रचना का बेटा राघव फ्लैट नंबर 336 में अपनी दादी के पास प्रसाद देने गया था। वापसी में वहां खुले में कुछ लोग खाना कुत्तों को डाल रहे थे। आवारा कुत्तों ने बच्चे पर भोंक कर हमला कर दिया। उसने शोर मचाकर जान बचाई। मां रचना और अन्य लोग पहुंचे और पड़ोस में रहने वाले लोगों से विरोध जताया। बस इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोग लाठी और डंडे निकाल लिए। हंगामा होने पर कुछ लोगों ने बीच बचाब किया। पीड़ित पक्ष पुलिस में शिकायत दर्ज करने पर आमदा था। सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप वार्तालोक परिवार पर भी विवाद को लेकर कॉमेंट्स का दौर चल पड़ा।
बच्चों को लेकर बढ़ गया विवाद: सुरेंद्र
वहां रहने सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों का कुत्तों को लेकर हुआ विवाद बढ़ गया था। दोनों पक्षों को समझाया गया।
आवारा कुत्ते कर सकते हैं बड़ी घटना: आयन
वहां रहने वाले आयन कुमार ने कहा कि 232 वालों के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। इसको लेकर झगड़ा हुआ था। आवारा कुत्तों से किसी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है।
हमने घटना की पुलिस से कंपलेंट की है: रचना
फ्लैट नंबर 232 में रहने वाली रचना का कहना है कि मेरे बेटे राघव पर कुत्ते ने हमला किया वो जैसे तैसे बचा। आवारा कुत्तों को लोग खाना डाल देते हैं। जिससे वो खुले में घूमते रहते है। कई लोगों को काट चुके हैं। रात घटना का विरोध किया तो उनके लोग लाठी डंडे लेकर हमला करने आ गए थे। हमने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)