Advertisment

Wanted Arrest: 5वीं फेल बना 15 हजार का इनामी, अपहरण और रंगदली के मामले में था फरार

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश दीपू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपू सिंह पर एक ट्रांसपोर्टर की किडनैपिंग और धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने शालीमार गार्डन थाना

author-image
Akash Garg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी Photograph: (सोशल मीडिया )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाई बी एन संवाददाता 

यह भी पढ़ें: 30 लाख रुपए की प्रतिबंधित लकड़ी पुलिस ने की बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश दीपू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपू सिंह पर एक ट्रांसपोर्टर की किडनैपिंग और धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है 

यह भी पढ़ें: खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस ने कसी नकेल, 628 लोगों को किया गिरफ्तार

ट्रांसपोर्टर की किडनैपिंग और धोखाधड़ी का आरोप

पुलिस के अनुसार, 16 मार्च 2024 को थाना शालीमार गार्डन में ट्रांसपोर्टर जगदीप कैतुरा की किडनैपिंग का मामला दर्ज हुआ था। जगदीप का शव चार दिन बाद बुलंदशहर की गंग नहर से बरामद किया गया। इस मामले में दीपू सिंह, मनीष और रवि को आरोपी बनाया गया था।

Advertisment

यह भी पढ़ें: पहली पत्नी से विवाद के बाद विवाहिता को फंसाया, शादी का झांसा देकर किया रेप

मृतक जगदीप की पत्नी से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी

50 लाख की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी 15 फरवरी 2025 को जगदीप की पत्नी ने एक और मुकदमा दर्ज करवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपू सिंह और अन्य आरोपियों ने उनसे 50 लाख की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दीपू की गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़ें: मालिक के कहने पर खोल देती है घर का दरवाजा, Social Media पर Viral

5वीं फेल है आरोपी दीपू सिंह 

Advertisment

पूछताछ में दीपू ने बताया कि वह पांचवीं तक पढ़ा है। 2017 में उसने सोनीपत में आदर्श ट्रांसपोर्ट के नाम से कंपनी खोली। 2021 में जगदीप से मुलाकात हुई, जिनकी ऑल आउट नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी थी। 2022 में दोनों ने मिलकर 10 कैंटर लोन पर लिए। 2024 में वित्तीय कारणों से उनकी पार्टनरशिप टूट गई और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ।

बुधवार को क्राइम ब्रांच ने दीपू सिंह को थाना शालीमार गार्डन के ताहीरपुर कट से गिरफ्तार किया।

Advertisment
Advertisment