गाजियाबाद वाईईबीएन संवाददाता
आगामी 28 फरवरी को आपको गाजियाबाद में एक बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेगा जहां चीन की चाउमीन का गाजियाबाद की चटोरी चाट से कंपटीशन होगा मौका होगा लैंड क्राफ्ट द्वारा आयोजित फ्लावर शो का जिसमें तरह-तरह के पकवान और पुष्प आपका मन मोहने के लिए तैयार किया जा रहे हैं।
एनवायरमेंट फ्रेंडली
ललित जायसवाल जिनके द्वारा कई वर्षों से गाजियाबाद में फ्लावर शो का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है इस बार गाजियाबाद नगर निगम के साथ मिलकर लैंडक्राफ्ट और भी अधिक भव्यता से फ्लावर्स शो करने के लिए योजना बना रहा है, ललित जायसवाल द्वारा बताया गया फ्लावर शो के माध्यम से शहर को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता रहा है इसी क्रम में नगर निगम के साथ इंदिरापुरम नीति खंड के स्वर्ण जयंती पार्क में फ्लावर शो का आयोजन होगा। पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, बड़े-बड़े शहरों व्यापारी भी मेले में अपना स्टॉल लगाएंगे।
होंगी कई प्रतियोगिताएं
रमा त्यागी द्वारा बताया गया गाजियाबाद नगर निगम लगातार शहर हित में बेहतर कार्य कर रहा है इस बार गाजियाबाद नगर निगम के साथ फ्लावर शो होगा जिसमें पर्यावरण जागरूकता हेतु कई प्रतियोगिताएं भी रखी जाएगी साथ ही कार्यक्रम में वर्कशॉप भी होगी जिससे होम कंपोस्टिंग, बाल्कनी गार्डन, ट्रे गार्डन, कचरा निस्तारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाएगा।
सीखें नई पद्धति
प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज द्वारा बताया गया कि हर बार फ्लावर शो में गाजियाबाद नगर निगम अपनी विशेष भूमिका निभाता है इस बार गाजियाबाद नगर निगम द्वारा फ्लावर शो किया जा रहा है जो की शहर को प्लांटेशन के प्रति जागरूक करेगा, फ्लावर शो में मियावकी पद्धति से प्लांटेशन, तथा घर में ही फूलों और सब्जियों को उगाने की पद्धति को भी सिखाया जाएगा, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी फ्लावर शो में होंगे।
स्वच्छता सुंदरता को बढ़ावा
नगर आयुक्त गाजियाबाद द्वारा बताया गया कि फ्लावर शो शहर का भव्य कार्यक्रम है जिसमें बड़ी संख्या में शहर वासी उपस्थित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ कई वर्कशॉप भी होगी पर्यावरण से शहर को जोड़ा जाएगा हर घर को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा शहर की स्वच्छता और सुंदरता हर घर की जिम्मेदारी है फ्लावर शो की आयोजन से शहर वासियों को लाभ होगा कार्यक्रम में हर वर्ग को जोड़ा जाएगा, वेस्ट से बनी आकृतियां आकर्षण का केंद्र होगी लैंडक्राफ्ट तथा हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम को भव्यता दी जाएगी।