Advertisment

Warning : नगर निगम कर्मचारियों ने उठाई आवाज, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

नगर निगम कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त मोर्चा बनाते हुए नगर प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे। कर्मचारियों की इस घोषणा से नगर निगम में हलचल मच गई है।

author-image
Syed Ali Mehndi
Untitled design_20250624_153427_0000

विरोध प्रदर्शन

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

नगर निगम कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त मोर्चा बनाते हुए नगर प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे। कर्मचारियों की इस घोषणा से नगर निगम में हलचल मच गई है।

कर्मचारी संगठनों की समस्या

नगर निगम कर्मचारी संघ शाखा अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने नगर आयुक्त को भेजे गए पत्र में बताया कि तीनों कर्मचारी संगठनों की समस्याओं पर पिछले पांच महीनों में कोई प्रगति नहीं हुई है। यहां तक कि प्रशासनिक स्तर पर हर महीने बैठक आयोजित की जानी चाहिए, लेकिन पिछले छह महीनों से कोई बैठक नहीं बुलाई गई है।कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रोन्नति से जुड़ी फाइलें महीनों से अटकी हुई हैं और वेतन विसंगतियों, समयबद्ध वेतनमान, चिकित्सा भत्ते एवं अन्य सुविधाओं को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

 कार्य बहिष्कार की चेतावनी

संघ नेताओं ने यह भी कहा कि अगर शासन की ओर से कर्मचारी हित में समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिससे नगर निगम की सेवाएं बाधित हो सकती हैं। इससे नगर की सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, भवन अनुज्ञा, कर संग्रह आदि जैसे कार्यों पर असर पड़ सकता है।नगर आयुक्त कार्यालय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, प्रशासन इस चेतावनी को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही संबंधित संगठनों के साथ बैठक कर समाधान की कोशिश की जाएगी।

Advertisment
Advertisment