Advertisment

Weather : बूंदाबांदी ने बदला गाजियाबाद के मौसम का मिजाज

फरवरी के तीसरे सप्ताह में हुई बूंदाबांदी से मौसम अचानक से बदल गया है। बारिश के बीच तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन में चली ठंडी हवाओं ने कुछ.........

author-image
Syed Ali Mehndi
एडिट
बदला मौसम का मिजाज

बदला मौसम

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

फरवरी के तीसरे सप्ताह में हुई बूंदाबांदी से मौसम अचानक से बदल गया है। बारिश के बीच तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन में चली ठंडी हवाओं ने कुछ राहत प्रदान की। लेकिन दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दो दिन रहेगा बारिश का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। पश्चिम विक्षोभ के चलते गुरुवार को सुबह आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी होने से मौसम बदल गया। लोगों को लगा कि अब ठंड एक बार फिर से लौट आई है। लेकिन दिन में 12 बजे तापमान बढ़ गया। जिससे हल्की हवाओं के बीच भी लोगों को गर्मी ने बेचैन कर दिया। मौसम विभाग ने बताया कि अभी 23 फरवरी तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। जिसके चलते दिन के तापमान के साथ रात का तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा। 

 फरवरी में बदला मौसम

फरवरी माह में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज धूप ने घरों में पंखे चालू करने को मजबूर किया है। दिन का तापमान फरवरी माह में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। ये सामान्य से 5 डिग्री अधिक बताया जा रहा है। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से नीचे है। जिससे गर्मी का एहसास कम हो रहा है।

 गर्मी सर्दी का मिश्रण

अगले एक-दो दिन तक गर्मी बनी रहेगी। 23 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जो तापमान को नियंत्रित कर सकती है। लेकिन तापमान कम होने की संभावना नहीं है।दिन में पछुआ हवा चलने से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी। लेकिन दिन में गर्मी का असर बराबर रहेगा।बारिश होने से मौसम ठंडा होगा और पर्यावरण के लिए फायदेमंद साबित होगा। तापमान में बदलाव और बरसात के बाद, उम्मीद की जा रही है कि फरवरी के अंत तक तापमान का स्तर सामान्य होगा

Advertisment

Advertisment
Advertisment