वाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद। देर रात हुई झमाझम बारिश ने जहां सर्द मौसम में कोहरे से निजात दिलाई, वहीं AQI को घटाघर प्रदूषण से राहत देने का काम किया। खासकर लगातार खतरनाक स्तर पर चल रहा जिले के अलग-अलग हिस्सों का AQI जहां बारिश से बेहतर हो गया, वहीं बढ़ते तापमान को भी बारिश ने ठंडा कर डाला।
रात में झमाझम बरसे बदरा
रात करीब 12 बजे के आसपास अचानक बादल गरजने के साथ पहले धीमी-धीमी फिर अचानक तेज बारिश हुई। बारिश ने जहां शाम ढलते ही कोहरे की चादर में लिपटने के क्रम को तोड़ दिया, वहीं तापमान में भी दोबारा गिरावट का एहसास कराकर टेंप्रेचर को डाउन कर दिया।
AQI लेबल में हुआ सुधार
बारिश के चलते जनपद वासियों को सबसे राहत की खबर AQI लेबल में सुधार होने की रही। खासकर दमा के मरीजों को इससे ज्यादा सुकून मिला। शहरी इलाकों में वसुंधरा का एक्यूआई 114, इंदिरापुरम का एक्यूआई 127, गाजियाबाद का AQI 120 तो संजयनगर का एक्यूआई 125 दर्ज किया गया। जबकि पिछले करीब दो महीने से पूरे जिले की स्थिति लगभग 300 के आसपास थी।
पारे का हाल
बुधवार को पारा न्यूनतम तीन डिग्री बढ़कर 14 रहा जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री नोट किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बृहस्तपिवार को पारे पर बारिश का असर दिखेगा और तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज हो सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 11 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालाकि बुधवार को सूर्यदेव के दर्शन हुए थे और खिलखिलाती धूप भी निकली थी। मगर, सर्द हवाओं के चलते सर्दी का एहसास लोगों को होता रहा।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)