Advertisment

Weather Update शुक्रवार- कैसा रहेगा आज गाजियाबाद का मौसम

कैसा रहेगा गाजियाबाद का मौसम आने वाले दिनों में क्या बारिश होगी या बढ़ेगी गर्मी कितना रहेगा तापमान कब हो रहा है सूर्यास्त कब हो रहा है सूर्य उदय।

author-image
Kapil Mehra
new gzb weather
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

गाजियाबाद में आज शुक्रवार के दिन अधिकतम तापमान 29° सेल्सियस रहेगा।

आज सूर्य उदय सुबह 6:40 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:24 पर होगा।

मौसम विभाग में पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 9 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बताई गई है।

Advertisment

सीएसए कानपुर के कृषि मौसम में वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। हवा की गति सामान्य से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे अधिक रहेगी।

लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। कानपुर में 13 तारीख का मौसम 20 साल गर्मी की ओर इशारा कर रहा है। समय के साथ मौसम बढ़ रहा है।

NCR में मौसम है अटपटा 

Advertisment

दिल्ली-एनसीआर का मौसम अटपटा बना हुआ है। तेज ठंडी हवाओं के साथ दिन में तेज धूप के दर्शन हो रहे हैं।सुबह के वक्त गुलाबी का ठंड का अहसास हो रहा है। दिल्ली में आजकल ठंड और गर्मी का अनुभव एक साथ हो रहा है।

एनसीआर में चल रही तेज हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच चुका है। अगले एक हफ्ते में यह तापमान 17 डिग्री तक वापस पहुंचेगा। मंगलवार सुबह से ही चल रही तेज हवा एक बार फिर ठंडक का एहसास करवा रही है

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

Advertisment

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे दोबारा ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि, धूप खिली हुई है। हवाओं की गति 30 से 40 किमी. प्रति घंटे । मौसम विभाग का कहना है कि हवाओं की रफ्तार कम होने से धूप चुभेगी और तापमान में वृद्धि होगी, जिससे होली तक लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। फिलहाल, किसी मौसमी गतिविधि की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Advertisment
Advertisment