गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद में आज शनिवार के दिन अधिकतम तापमान 28° सेल्सियस रहेगा।
आज सूर्य उदय सुबह 6:35 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:17 पर होगा।
भारत में इस बार जनवरी महीना जाते-जाते ही गर्मी का अहसास होने लगा था। लेकिन जैसे ही मार्च का आगाज हुआ सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जिन लोगों ने जैकेट-स्वेटर रख दिए थे उन्हें वापस निकालना पड़ गया।
दिल्ली-एनसीआर में ये हाल अब भी जारी है। हालांकि, सर्द हवा की रफ्तार कम हुई है। वहीं सूरज की तपिश बढ़ने लगी है। अब धूप में निकलना मुश्किल होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। हालांकि, बिहाल-बंगाल समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं।
लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। उत्तर भारत में तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। बिहार, सिक्किम, असम और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का अनुमान है। यूपी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में 12 मार्च तक मौसम साफ रहेगा।