Advertisment

Weather : मौसम: गर्मी और उमस से बेहाल, जल्द ही राहत की उम्मीद

गाजियाबाद में शुक्रवार, 4 जुलाई को मौसम ने एक बार फिर तपिश भरी करवट ली है। शहर में आज अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। तेज धूप, उमस और गर्म हवाएं शहरवासियों को काफी

author-image
Syed Ali Mehndi
Screenshot_2025_0704_090629

Weather report

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

गाजियाबाद में शुक्रवार, 4 जुलाई को मौसम ने एक बार फिर तपिश भरी करवट ली है। शहर में आज अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। तेज धूप, उमस और गर्म हवाएं शहरवासियों को काफी परेशान कर सकती हैं। सुबह से ही सूरज की किरणें तीव्रता के साथ चमक रही हैं और दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है।

छाव धूप का खेल 

हालांकि आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की कोई खास संभावना नहीं जताई गई है। हवा में नमी का स्तर करीब 60% के आसपास बना रह सकता है, जिससे उमस में और बढ़ोत्तरी होगी। ऐसे में वृद्ध, बच्चे और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Advertisment

आगामी 6 दिनों का पूर्वानुमान:

शनिवार (5 जुलाई): तापमान में और वृद्धि देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन बेहद गर्म और शुष्क रहेगा।

रविवार (6 जुलाई): हल्की राहत की उम्मीद है, अधिकतम तापमान गिरकर 36.9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है।

Advertisment

सोमवार (7 जुलाई): तापमान में मामूली गिरावट जारी रहेगी। अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हल्की बूँदाबांदी की संभावना बन सकती है।

मंगलवार (8 जुलाई): मौसम थोड़ा साफ रहेगा लेकिन गर्मी बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

बुधवार (9 जुलाई): सप्ताह के मध्य में बड़ी राहत मिल सकती है। तापमान गिरकर 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने का अनुमान है। इस दिन हल्की बारिश की भी उम्मीद की जा रही है।

Advertisment

फिर बदलेगा मौसम 

गाजियाबाद में अभी गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद थोड़ी दूर है, लेकिन रविवार के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। बुधवार तक मौसम में ठंडक आने की संभावना है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि धूप से बचने के लिए छाता, टोपी या सनस्क्रीन का प्रयोग करें और अधिक से अधिक पानी पिएं। किसानों और खुले में काम करने वाले मजदूरों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

Advertisment
Advertisment