Advertisment

Welcome : कंबोडिया के सिविल सेवकों का जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत

एनसीजीजी, भारत सरकार 10-21 मार्च तक एनसीजीजी, मसूरी और नई दिल्ली में 10वां "कंबोडिया के सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है।.........

author-image
Syed Ali Mehndi
कंबोडिया डेलिगेशन

कंबोडिया डेलिगेशन

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

एनसीजीजी, भारत सरकार 10-21 मार्च तक एनसीजीजी, मसूरी और नई दिल्ली में 10वां "कंबोडिया के सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस संदर्भ में विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एनसीजीजी टीम के साथ कंबोडिया के 40 सिविल सेवकों का जिला गाजियाबाद का दौरा एवं प्रशि​क्षिण बैठक आयोजित की गई।

कंबोडिया सिविल सेवक
कंबोडिया सिविल सेवक

Advertisment

दिया गार्ड ऑफ ऑनर 

विकास भवन में पहुंचने पर गार्ड आफ आनर देकर सिविल सेवकों को सम्मान दिय गया।मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने कंबोडिया के सभी 40 सिविल सेवकों का भव्य स्वागत किया गया।

 दी गई जानकारियां

Advertisment

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा राजस्व, विकास कार्यों सहित अन्य, एडीएम सिटी गम्भीर सिंह द्वारा प्रशासनिक, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती द्वारा तहसील स्तरीय व एसीपी सुश्री लिपि नगायच द्वारा पुलिस विभाग से सम्बंधित कार्यों सहित अन्य विभागों और अधिकारियों की भूमिका व जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी। 

बच्चों ने भागवत गीता भेंट की
बच्चों ने भेंट की भागवत गीता

Advertisment

स्कूली बच्चे भी रहे मौजूद 

इस दौरान कंबोडिया ग्रुप के सदस्यों ने सरकार एवं प्रशासन द्वारा वृद्धों, बेसहारा, असहाय लोगों की मदद, युवाओं को रोजगार में सहायता, गरीबों का उत्थान, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा सहित अन्य बिन्दुओं पर प्रशन पूछे, जिसका सम्बंधित अधिकारियों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। इस बैठक में नेहरू वर्ल्ड स्कूल के 6—12वीं तक के छात्र—छात्रायें भी उपस्थित रहे। 

भगवत गीता की भेंट 

विद्यार्थियों ने कंबोडिया ग्रुप व प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। नेहरू वर्ल्ड स्कूल की तरफ से विद्यार्थियों ने भगवत गीता पुस्तक कंबोडिया ग्रुप के प्रत्येक सदस्य को भेंट की। कम्बोडिया ग्रुप का नेतृत्व करते हुए लाय सोफोरन ने सभी अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उक्त कम्बोडिया टीम डॉ.संजीव शर्मा नेशनल सेन्टर फोर गुड गर्वनेंस के साथ आई थी।इस मौके पर गाजियाबाद प्रशासन के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisment
Advertisment