Advertisment

Ghaziabad crime: मौलवी ने इलाज के बहाने उड़ाए लाखों के गहने

मसूरी थाना क्षेत्र में एक मौलवी ने इलाज के नाम पर लाखों रुपए के सोने के गहने हड़प लिए। जब मौलवी से गहने वापस मांगे गए तो उसने महिला और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

author-image
Rahul Sharma
Maulana witchcraft
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मसूरी थाना क्षेत्र के सिकरोड़ गांव में एक मौलवी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला का इलाज करने के नाम पर लाखों रुपए के सोने के गहने उड़ा लिए। मौलवी ने गहनों को एक पानी से भरे मिट्टी के बर्तन में रखवाया था। इलाज पूरा करने की बात कहते हुए बर्तन को 45 दिन बाद खोलने के लिए कहा था। जब बर्तन खोला गया तो उसमें गहने नहीं थे। जिसके बाद महिला और परिवार वालों को मौलवी पर संदेह हुआ। उन्होंने मौलवी से संपर्क किया। आरोप है कि मौलवी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। महिला ने मसूरी थाने में मौलवी और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

Advertisment

ये है मामला

मसूरी के सिकरोड़ गांव में रहने वाली सबीना के अनुसार वह काफी समय से बीमार हैं। कई जगह इलाज करवाने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिल रहा। जिसके चलते उन्हें संदेह हुआ कि किसी ने उन पर कोई जादू टोना करवा दिया है। इसके इलाज के लिए उन्होंने मौलवी की खोजबीन शुरु की। एक परिचित ने उन्हें मौलवी साजिद के बारे में बताया। सबीना के पति आस मोहम्मद ने मौलवी को बुलाने और इलाज करने के लिए कहा। बुलाने पर मौलवी साजिद अपने साथ आकिल और एक अन्य व्यक्ति को लेकर उनके घर आए। मौलवी साजिद ने कहा कि सबीना पर बहुत गहरा टोना किया गया है, जिसे उतराने में समय और पैसा दोनों लगेंगे। इस पर सबीना और उनके पति ने कहा कि जो भी खर्चा हो इलाज कर दो। जिसके बाद मौलवी साजिद ने कहा कि इलाज के लिए सोने की 11 वस्तुएं चाहिए। सबीना के पास चार गहने थे, जो उन्होंने दे दिए और चार गहने परिचित से मंगवाए गए। जिसके बाद मौलवी साजिद ने गहनों को मिट्टी के एक बर्तन में पानी भरकर उनमें डाल दिया और इलाज शुुरु किया। एक बार इलाज करने पर आराम नहीं मिला तो फिर रात में 12 बजे फिर से इलाज किया गया। इलाज में कुछ पढ़ते हुए सबीना से उतारा किया गया था। रात में इलाज करने के बाद तांत्रिक साजिद ने कहा कि अब 45 दिन बाद गहने वाले बर्तन को खोलना पहले खोलने से इलाज बेकार हो जाएगा। 45 दिन बाद बर्तन खोला तो उसने गहने नहीं थे। 

तांत्रिक साजिद ने दी धमकी

Advertisment

सबीना के अनुसार बर्तन में गहने नहीं मिलने पर उन्होंने परिचित के साथ दोबारा से मौलवी साजिद से संपर्क किया। कुछ लोगों को लेकर वह साजिद के पास गए। आरोप है कि मौलवी साजिद ने गहनों के बारे में कुछ भी पता नहीं होने की बात कहते हुए दोबारा उसके पास आने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद सबीना ने मौलवी साजिद और उसके साथियों के खिलाफ मसूरी थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। 

Advertisment
Advertisment