Advertisment

कांग्रेस ने डा. अंबेडकर के बनाए संविधान का हमेशा अपमान किया: लाल सिंह आर्य

गुरुग्राम में आयोजित भाजपा की एससी मोर्चा कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का बार-बार अपमान किया है और 72 बार चुनी हुई सरकारों को गिराया है।

author-image
Suraj Kumar
लाल सिंह आर्य
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गुरुग्राम, वाईबीएन संंवाददाता। एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों और उनके बनाए संविधान का अपमान करने वाली पार्टी है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपा और व्यक्ति की स्वतंत्रता को बंधक बनाया। वे बुधवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में सिद्धि से समृद्धि तक कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार की 11 सालों की उपलब्धियां बताई।

Advertisment

कांग्रेस को बताया संविधान का हत्‍यारा 

उन्होंने कहा कि संविधान की हत्यारी कांग्रेस ने 72 बार चुनी हुई सरकारों को गिराने का पाप भी किया है। वर्ष 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है तब से घोटालों का अंधेरा दूर हुआ है और सुशासन का प्रकाश फैल रहा है। एसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने भाजपा कार्यालय में पौधा रोपण कर कार्यकर्ताओं से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कार्यशाला में विश्व पर्यावरण दिवस, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला की अध्यक्षता गुरुग्राम भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की।

25 जून को भाजपा संविधान हत्‍या दिवस मनाएंगी

Advertisment

कार्यशाला से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए लाल सिंह आर्य ने कहा कि भाजपा अपने अभियानों में रचनात्मक कार्यक्रम लगातार करती रहती है। उन्होंने कहा कि 21 जून को मंडल स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा। 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस सभी शक्ति केंद्रों पर मनाया जाएगा। 23 जून से 6 जुलाई तक चौपालें और मोहल्ला बैठकें होंगी, जिनमें सेवा कार्य के किए जाएंगे। साथ ही पौधारोपण के कार्य भी होंगे। 25 जून को भाजपा संविधान हत्या दिवस जिला स्तर पर मनाएगी।

भाजपा ने गरीबों का जीवन बनाया सरल 

लाल सिंह आर्य ने कहा कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए शौचालय, मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड, हर घर नल से जल और उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन दिए जिससे गरीब लोगों का जीवन सरल बना है।
इस अवसर पर एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के साथ जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कार्यशाला में पहुंचने पर एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का स्वागत किया। कार्यशाला में प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, मेयर राजरानी मल्होत्रा, हरविन्द्र कोहली, शैलेन्द्र पांडे आदि उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment