गुरुग्राम, वाईबीएन संवाददाता। भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया और प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा दिया। डा. अर्चना गुप्ता बुधवार को सोहना स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रही थी।
अनिल भारती पुत्र अजीत भारती को सम्मानित किया
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने लोकतंत्र सेनानी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुखी, लोकतंत्र सेनानी चंद्र प्रकाश के पुत्र मेधराज आर्य, पवन गुप्ता पुत्र त्रिलोकचंद गुप्ता, अनिल भारती पुत्र अजीत भारती को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी राजकुमार वोहरा, जिला अध्यक्ष अजीत यादव, बोधराज सीकरी, पूर्व मंत्री संजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर, गणेश भारद्वाज, सौरव सिंगला, लोकेश भारद्वाज, नितिन भारद्वाज, गौरव चुघ, सुभाष बंसल, राघेश्याम सक्सेना, राम बाबू गुप्ता, प्रदीप सैनी, देवेंद्र यादव, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
संविधान की भावना को सत्ता सुख के लिए रौंदा
डा. अर्चना गुप्ता ने इस दौरान पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने संविधान को किस प्रकार कुचला गया, संविधान की भावना को सत्ता सुख के लिए किस प्रकार से रौंदा गया था, यह पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि संविधान की हत्या करने वालों और इस घटना से लोगों को हुई तकलीफों के बारे में आज की पीढ़ी को जानकारी होनी चाहिए। आपातकाल हुई गोष्ठी की अध्यक्षता गुरुग्राम ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने की। गोष्ठी को गोविंद भारद्वाज और नागेन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित भी किया गया।
कांग्रेस आज भी राहुल-प्रियंका के इर्द-गिर्द सिमटी हुई
गोष्ठी को गोविंद भारद्वाज और नागेन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधा। गोविंद भारद्वाज ने कहा कि आपातकाल के दौरान एक परिवार को संविधान से ऊपर रखने वाली कांग्रेस आज भी राहुल-प्रियंका के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है। सत्ता की चाबी अब भी सिर्फ खानदानी जेब में रखी जाती है। नागेंद्र शर्मा ने कहा कि गरीबों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लडऩे का नाटक रच रहे राहुल गांधी यह कैसे भूल जाते हैं कि उनकी दादी इंदिरा ने दिल्ली की तुर्कमान गेट पर अपने घरों को बचाने के लिए गुहार लगाने वाले गरीबों पर गोलिया चलवाई थी।
आपातकाल लगाकर विरोधियों को जेलों में यातनाएं दीं
जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर विरोधियों को जेलों में मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी। महिला कैदियों के साथ भी अमानवीय व्यवहार हुआ, उन्हें न तो समुचित चिकित्सा दी गई, न ही उनके साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आरएसएस, जनसंघ, एबीवीपी और कई अन्य संगठनों पर प्रतिबंध लगाकर यह सिद्ध कर दिया कि वह किसी भी विरोधी स्वर को बर्दाश्त नहीं कर सकती।
Congress, Emergency, India, Constitution, Democracy, Dr. Archana Gupta, political history, Indian politics, authoritarianism, 1975 Emergency, civil liberties