Advertisment

प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

यंग भारत संवाददात,हमीरपुर: जिले में नदियों के बढ़े जलस्तर के बीच प्रभारी मंत्री ने यमुना-बेतवा नदियों के तटीय इलाकों का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों सहित राहत केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए। लोगों को हर संभव मदद को कहा है।

author-image
Neeraj Mishra
फोटो

हमीरपुर में यमुना नदी के तटबंध पर निरंतर बढ़ रहे जलस्तर की जानकारी लेते मंत्री रामकेश निषाद व अन्य Photograph: (यंग भारत टीम)

यमुना-बेतवा नदियों में बांधों से छोड़े गए पानी से जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई थी। जबकि मंगलवार की सुबह से ही बेतवा-यमुना नदी का जल स्तर नीचे जाना शुरू हो गया था। बाढ़ के हालातों के चलते गुरुवार की दोपहर जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने यमुनातट बंध का निरीक्षण किया।

बाबा के दरबार में की पूजा अर्चना : 

इसके बाद यमुना नदी किनारे स्थित संघमहेश्व मंदिर पहुंचे जहाँ उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना की। इसके बाद उन्होंने बेतवा नदी किनारे बसे डिग्गी डांडा इलाकों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ से निपटने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कुछेछा स्थित बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र की व्यवस्था को चैक किया।

जिम्मेदारों संग की बैठक: 

Advertisment

 मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति/विकास कार्यो/बाढ़ पूर्व तैयारियों के साथ अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।प्रभारी मंत्री ने पुराने यमुना घाट को सुरक्षित करने तथा संगमहेश्वर मन्दिर के बचाव हेतु कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिला योजना समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 की वित्तीय व भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि विभिन्न विभागीय विकास योजनाओं हेतु कुल 28703.20 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी, जिसके सापेक्ष 28624.08 लाख रूपये का क्रमिक व्यय कर लिया गया है।

 जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जनपद की उपलब्धियों के बारे में बताया गया कि सीएम डैशबोर्ड पर विकास प्राथमिकता कार्यक्रम में जनपद को माह दिसम्बर 2024 व मार्च एवं जून 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।बताया कि वृक्षारोपण महा अभियान 2025 में निर्धारित लक्ष्य 75.062 लाख के सापेक्ष 75.25 लाख पौधे एक पेड़ मॉ के नाम पर रोपित किये गये है। एनआरएलएम के अन्तर्गत बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर के द्वारा 216 ग्रामों में 198.28 करोड़ का भुगतान महिला पशुपालकों को किया गया है। इसके अलावा 78 विद्युत सखियों द्वारा 20,10,95,223 रूपये का विद्युत बिल का कलेक्शन किया गया है, जिसमें विद्युत सखियों को 16,30,930 रूपये का कमीशन प्राप्त हुआ है।समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने जनपद की उपलब्धियों को लेकर जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अच्छा काम किया जा रहा है, किन्तु चिकित्सा, लोक निर्माण एवं विद्युत विभाग के कार्यो में कमियॉं देखने को मिल रही है। प्रभारी मंत्री ने सी0एम0ओ0, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एवं विद्युत को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विभागों में व्याप्त विसंगतियों को सुधारें, अन्यथा कार्यवाही होगी।

उन्होने बताया कि ऐसा संज्ञान में आया है कि कई डॉक्टर नौकरी यहॉ कर रहे है और प्रैक्टिस कानुपर या अन्य जगह करते है जो कदापि स्वीकार्य नही है।कहा कि सावन के दृष्टिगत कांवड यात्राओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रहेइस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने भूजल सप्ताह के दृष्टिगत सभी को को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गयी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य आपदा मोचक निधि संबंधी पुस्तिका का विमोचन/वितरण भी किया गया।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जयन्ती राजपूत, विधायक सदर डॉ0 मनोज कुमार प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, पुलिस अधीक्षक डॉ0 दीक्षा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रिजवाना शाहिद सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment