Advertisment

गन्ने के खेत में मिले लुटेरी दुल्हन के कपड़े, सुहागरात में जाना पूरा राज, घर को लूटकर हुई फरार

80 हजार रुपए में बिचौलियों के ज़रिए लाई गई दुल्हन शादी के तीसरे दिन ही नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। शादी से पहले वह बिचवानी के घर पर ही रह रही थी। पूरी रस्मों-रिवाज से विवाह होने के बाद घर में प्रतिभोज की तैयारियां चल रही थी।

author-image
Neeraj Mishra
Lootery dulhan
  • सदमें में दूल्हा, ड्रोन उड़कर खोजी जा रही दुल्हन
  •  80 हजार में बिचौलिए के जरिए लाई गई थी लड़की
  • सीसीटीवी ने खोला राज, मुंह छिपाकर भागती दिखी
  • प्रीतिभोज के लिए रखे थे 50 हजार और गहने लेकर भागी दुल्हन 

Up, Hamirpur, जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के बिलगांव में नई नवेली दुल्हन के कांड से हड़कंप मचा हुआ है। उसके कारनामें की चर्चा गांव के हर घर में हो रही है। सुहागरात के बाद गांव की गलियों में मुंह छिपाकर भागते हुए भी देखा गया है। सीसीटीवी (CCTV)के माध्यम से खुले राज के बाद दूल्हे राजा डिप्रेशन में चले गए हैं। 80 हजार में बिचौलिए की मदद से लाई गई दुल्हन लुटेरी निकली। शादी के तीसरे दिन ही सोची समझी चाल के तहत 50 हजार रुपए और गहने लेकर फरार हो गई। जिसके बाद दूल्हा dron कैमरे की मदद से गांव और खेतों में उसकी खोज में जुट गया है। वहीं गन्ने के खेतों में मिले दुल्हन के कपड़ों ने इस बात को साबित कर दिया है कि भेस बदलकर दुल्हन माल लेकर चंपत हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस भी luteri dulhan को पकड़ने के लिए छापे मार रही है।

दरअसल, 80 हजार रुपए में बिचौलियों के ज़रिए लाई गई दुल्हन शादी के तीसरे दिन ही नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। शादी से पहले वह बिचवानी के घर पर ही रह रही थी। पूरी रस्मों-रिवाज से विवाह होने के बाद घर में प्रतिभोज की तैयारियां चल रही थी। लेकिन अगले दिन जब घरवाले लौटे तो दुल्हन कमरे की कुंडी लगाकर घर से गायब मिली। दूल्हा पहले खुद तलाश में जुटा, फिर अब ड्रोन कैमरे की मदद से गांव-गांव चप्पे-चप्पे पर दुल्हन को खोज रहा है। 

सात जन्मों का वादा तोड़ घर लूटकर तीन दिन में ही भागी दुल्हन : 

Advertisment

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में गाजे-बाजे और बारातियों को लेकर दूल्हा अपनी दुल्हनिया के पास पहुंचा। दोनों ने एक दूसरे को सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया। फिर दूल्हा उसे ससुराल ले आया। परिवार बहुत खुश था कि अब उनके घर में नया सदस्य आ गया है मगर कोई नहीं जानता था कि दुल्हन आगे क्या करने वाली है। शादी के तीसरे ही दिन नई-नवेली दुल्हन ने रात को बाहर से कुंडी लगाकर खेला कर दिया। सुबह जब ससुराल वालों की आंख खुली तो नजारा देखकर दंग रह गए। घर से दुल्हन गायब थी। बहू रानी को फिर सभी यहां वहां ढूंढने लगे। गांव वाले भी दुल्हन की तलाश में जुट गए। फिर खेतों में जाकर देखा तो दुल्हन के कपड़े वहां पड़े हुए थे। मगर दुल्हन वहां नहीं थी। गांव वालों ने ड्रोन उड़ाकर देखा तो कपड़ों के अलावा उन्हें वहां कुछ भी नहीं मिला। फिर सभी का माथा ठनका उन्होंने घर में देखा कि वहां से सारा कैश और जेवर गायब थे। वो जान गए कि दुल्हन कांड करके चली गई है। फिर उन्होंने थाने में जाकर तहरीर दी।

सीसीटीवी में जाती दिखी दुल्हनिया :

बिलगांव गांव निवासी दयाराम सैनी ने बताया- कुछ लोगों के बहकावे में आकर उसने 80 हजार रुपए देकर अपने बेटे राहुल सैनी की शादी कानपुर नगर के रेवना की एक महिला से कराई थी। राहुल की शादी से घर वाले खुश थे और गांव वालों को प्रीतिभोज की तैयारी की जा रही थी। मंगलवार की रात दुल्हन दरवाजे के बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गई। सुबह जब परिजन जागे तो दुल्हन के न मिलने पर अफरातफरी मच गई। फिर गांव में लगे एक सीसीटीवी में देर रात दो बजे के आसपास दुल्हन तेजी से अकेले जाते हुए दिखाई दी।

Advertisment

प्रीतिभोज के लिए रखे थे 50 हजार : 

Advertisment

पीड़ित दयाराम का कहना है कि दुल्हन मंगलसूत्र, बिछिया, पायलें सहित 80 हजार के जेवरात और प्रीतिभोज के लिए रखे 50 हजार रुपए लेकर चंपत हुई है। दयाराम का कहना है कि दुल्हन को भगाने में बिचौलियों की भूमिका है। शादी के पहले कुछ दिन वह उन्हीं के घर रह रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि यूपी 112 में सूचना दी गई थी। पुलिस जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर का

र्रवाई की जाएगी।

Advertisment
Advertisment