Advertisment

Himani Narwal Murder Case : हिमानी के ब्वॉयफ्रेंड का दावा, बोला- हां.... मैंने ही मारा

मृतक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की मां सविता ने कई खुलासे किए हैं। सविता ने कहा कि चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में वो आगे बढ़ रही थी, इसी वजह से उसके कुछ दुश्मन भी बन गए।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
हिमानी मर्डर केस
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रोहतक, वाईबीएन नेटवर्क 

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार युवक सचिन ने बड़ा दावा किया हैं। हिमानी के हत्या का आरोपी ब्वॉयफ्रेंड सचिन के अपना जूर्म कबूलते हुए कहा कि , हां... मैंने ही मारा हैं। आरोपी सचिन ने दावा किया है कि वह हिमानी के साथ रिलेशनशिप में था और उसे वह ब्लैकमेल कर रही थी और साथ ही लाखों रुपये भी ऐंठ चुकी थी। घटना के बाद से हरियाणा में सियासी घमासान मचा हुआ है। 

चार्जर की केबल से गला घोटकर हत्या की

रोहतक के ADGP कृष्ण कुमार राव ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड पर कहा, "... लड़की विजय नगर में अकेले रहती थी... 27 फरवरी को आरोपी लड़की के घर आया, जहां इनकी आपस में कहासुनी हो गई और उसने चार्जर की केबल से लड़की का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने लड़की का कीमती सामान(जेवर, लैपटॉप) चुराकर अपनी दुकान में छिपा दिया... रात को उसने शव को काले बैग में पैक करके बस अड्डे पर फेंक दिया... पुलिस ने आरोपी को 36 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया... आरोपी का नाम सचिन है जो कि झज्जर का रहने वाला था.

Advertisment

हिमानी की मां का दावा 

वहीं मृतक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की मां सविता ने कई खुलासे किए हैं। सविता ने कहा कि चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में वो आगे बढ़ रही थी, इसी वजह से उसके कुछ दुश्मन भी बन गए। उन्होंने कहा कि यह (अपराधी) पार्टी से भी हो सकते हैं, उसके दोस्त भी हो सकते हैं। पुलिस आज इस मामले में कुछ बड़ा खुलासा कर सकती है। 

हिमानी का हत्यारा सचिन गिरफ्तार 

बता दें दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और  हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ के सचिन (30) नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है। फिलहाल सांपला पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है। सांपला पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हत्यारे के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद कर ली गई है। हरियाणा पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि हिमानी और सचिन एक दूसरे को करीबन एक साल से जानते थे। सचिन हिमानी से मिलने उसके घर भी जाता था और वहां रुकता था। पुलिस हत्या के कारणों को जानने के लिए लगातार पूछताछ कर रही है। 

Advertisment

हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं 

इस घटना पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, हिमानी नरवाल की दर्दनाक हत्या की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ये बेहद दुखद घटना है। मेरी पूरी संवेदनाएं हिमानी के परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने को शक्ति दें। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एक बार फिर से यह साफ़ है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, अपराधी बेख़ौफ़ हैं और महिला सुरक्षा दम तोड़ चुकी है।

Advertisment
Advertisment