नईदिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
कुछ लोगों में कॉफी के प्रति इतनी दिवानगी होती है कि बिना इसके उनकी सुबह नहीं होती है। कुछ लोगों का मानना है कि सुबह की ताजगी को बरकरार रखने के लिए कॉफी पीना बहुत ही जरूरी है। पूरी दुनिया में कॉफी को सबसे अधिक पिया जाता है। कॉफी के लगभग दो अरब कप रोज पिए जाते हैं।
हाल ही में किए गए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि सुबह के समय कॉफी पीने से जान का जोखिम कम होता है जबकि सुबह के भोजन के बाद पीने से उतने फायदे नहीं होते हैं। अमेरिका की एक संस्थान ने लगभग 42 हजार लोगों पर एक शोध किया जिसमें पाया गया कि कॉफी पीने वालों को अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। सुबह के समय कॉफी पीने से 16 फीसदी तक मौत का जोखिम कम होता है और 31 फीसदी तक हृदय रोग की संभावनाओं को कम किया जा सकता है, लेकिन ये लाभ उन्हीं लोगों में होते हैं जो अन्य किसी उत्तेजना पैदा करने वाले पेय पदार्थ सेवन नहीं करता हो।
कॉफी से हो सकते हैं ये भी नुकसान
जर्नल ऑफ क्लीनिकल स्लीप एंड मेडिसिन की 2013 में आई रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सोने से आठ घंटे पहले कॉफी पीने से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी पड़ता है। इससे नींद न आने की समस्या हो सकती है। कुछ आंकडों में यह भी बताया गया है कि इससे 45 फीसदी नींद गायब हो जाती है। बिस्तर पर जाने से लेकर नींद आने के तक का औसतन समय नौ मिनट बढ जाता है। यह आंकडे अमेरिका की राष्ट्रीय स्वास्थ्य और पोषण सर्वेक्षण द्वारा जारी किए गए हैं। प्रमुख शोधकर्ता थोमस एफ लूशर का कहना है कि कॉफी केवल सुबह के समय ही पीनी चाहिए तभी इसके लाभ मिलते हैं। इसका अत्याधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें कैफीन नाम का उत्तेजक पदार्थ पाया जाता है।