/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/14/dance-exercise-for-energy-2025-09-14-17-42-01.jpg)
कहते हैं कि डांस या नृत्य को तन-मन में नई ऊर्जा का संचार करने में अहम रोल है। चंद मिनटों का डांस हमारे मन और तन दोनों को एक नई उर्जा से भरने की क्षमता रखता है। नियमित रूप से किया जाने वाला डांस हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से हमारा बचाव करता है और इससे मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी होता है। इससे हम दिनभर एक्टिव रहते हैं और हमारे विचारों में भी सकारात्मकता झलकती है। संगीत की धुन सुनकर हमारा शरीर खुद-ब-खुद थिरकने लगता है।
डांस थैरेपी के चमत्कार
दिनभर में कुछ मिन्टों का थिरकना हमारे तन और मन दोनों को आलस्य से परे एक नई उर्जा प्रदान करता है और कई तरह की बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से हमारा बचाव करता है। आइए जानते हैं, डांस थैरेपी के चमत्कार। दिनभर की थकान और टेंशन इंसान का जीना दूभर कर देती है। इस थकान को दूर करने और खुद को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए हम कभी योग का सहारा लेते हैं, तो कभी उचित डाईट को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। मगर आपको ये जानकर बेहद हैरत होगी कि चंद मिनटो का डांस हमारे मन और तन दोनों को एक नई उर्जा से भरने की क्षमता रखता है।
डांस हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है
नियमित रूप से किया जाने वाला डांस हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथसाथ कई बीमारियों से हमारा बचाव करता है और इससे मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी होता है। इससे हम दिनभर एक्टिव रहते हैं और हमारे विचारों में भी सकारात्मकता झलकती है।
डांस से शरीर में लचीलापन आता है
शरीर का कोई भी अंग मुड़ने से मोच की शिकायत होना एक आम बात है। कारण शरीर में लचीलेपन की कमी। मगर दिन भर में किया गया चंद मिन्टों का डांस इंसान के शरीर को लचीला बनाता है। डांस जहां जोडों में होने वाले दर्द से निजात दिलाने का काम करता है, वहीं इससे आमतौर पर खेल खेलते समय चोटिल होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
तनाव को करे कम
हर बात पर परेशान होना और मन घबराना इस तेज़ रफ्तार जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में कुछ देर डांस स्टेप्स करने से हम न सिर्फ खुद को तनाव से दूर रख सकते हैं, बल्कि पहले से ज्यादा खुश रहने लगते हैं।
वजन को करे कम
दिनभर में कुछ देर डांस करने से हमारे शरीर की कैलोरी बर्न होने लगती है। इसके अलावा डांस से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है तथा बॉडी भी टोन हो जाती है। वजन कम करने के लिए फ्रीस्टाइल डांस सबसे अच्छा विकल्प है। फास्ट म्यूजि़क पर डांस करने से ना केवल मोटापा घटता है। डांस करने से ढीला-ढाला शरीर एक शेप में आ जाता है, जो चर्बी को तो घटाता ही है। साथ ही साथ शरीर में एक नई उर्जा का संचार भी करता है।
शरीर को उर्जावान बनाता है
अगर आपके शरीर को आलस्य और सुस्ती ने घेरा हुआ है तो खुद को चुस्त रखने के लिए डांस आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर काफी बढ़ जाता है। साथ ही, डांस करने वाले लोगों में कार्यक्षमता उनकी तुलना में अधिक होता है, जो डांस नहीं करते। नृत्य करने से शारीरिक श्रम होता है और साथ ही चेहरे के हाव भाव में भी निखार आता है।
अपने दिल को रखें स्वस्थ
जिन लोगों को हृदय तथा रक्तवाहिकाओं संबंधी बीमारियां होती हैं, उनके लिए डांस एक बहुत अच्छी गतिविधि होती है। जिन लोगों को दिल का दौरा पड़ चुका हो उनके द्वारा डांस की गतिविधि को अपनाने से उनका हृदय स्वास्थ्य बेहतर और श्वसन प्रक्रिया सुधरती है।
ब्लड सर्कुलेशन दुरूस्त होना
डांस करने से हमारे शरीर का हर अंग झूमने लगता है, जिससे पूरे शरीर में खून का बहाव उचित तरीके से होने लगता है। ऐसे में हम कई बीमारियों के होने की संभावना से बच सकते हैं। नृत्य से हमारा शरीर सुगठित होता है।
रात को गहरी नींद आना
नींद एक ऐसी समस्या है, जो दिनों दिन गहरा रही है। ऐसे में रोज़ाना कुछ मिन्टों के डांस से न सिर्फ आपका मन स्फूर्ति से भर जाता है बल्कि आपको खूब थकान भी महसूस होने लगती है। ऐसे में रात को जल्दी और गहरी नींद आती है।
सकारात्मकता का करे संचार
डांस से बहुत अधिक पसीना बहता है, जिससे नेगेटिव हार्मोन कम हो जाते हैं और खुशी देने वाले हार्मोन्स रीलिज़ होते हैं। डांस शारीरिक व्यायाम का ही एक हिस्सा है, जिससे हमारी सोच सकारात्मक होती है और हर उम्र के लोगों के लिए हर लिहाज से फायदेमंद साबित होता है।
एकाग्रता बढ़ाए
डांस करने से एकाग्रता बढती है, जिससे आप जीवन में पहले से ज्यादा अनुशासित हो जाते हैं। डांस का अभ्यास करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और चीजों पर, काम पर और खुद पर पहले से ज्यादा
ध्यान देने लगते हैं।
डांस करने से पहले ये खाएं
डासं करते समय कमज़ोरी महसूस न हो, इसलिए डांस करने से पहले बहुत कम खाएं या सिर्फ एक केला खा सकते हैं। याद रहे पेट भरकर खाने से नुकसान हो सकता है। इसके अलावा डांस के मध्यमें खाना खाने या फिर ज्यादा पानी पीना हानिकारक हो सकता है। डांस करने के बाद नारियल पानी पीना बहुत अच्छा रहता है। HEALTH | get healthy | get healthy body | Do Yoga Stay Healthy | Dance Exercise Benefits