Advertisment

Holi के बाद भी रहें हेल्दी और एनर्जेटिक, जानिये कैसे!

होली का त्योहार जितना रंगीन होता है, उतना ही इसके बाद सेहत की देखभाल भी जरूरी है। थोड़ी सी सतर्कता और सही आदतों के साथ आप न केवल होली की थकान को दूर कर सकते हैं, बल्कि अपने शरीर को भी रिचार्ज कर सकते हैं।

author-image
Vibhoo Mishra
zhKH
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

होली रंगों, खुशियों और मस्ती का त्योहार है। यह अवसर दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों के साथ मिलकर हंसी-खुशी मनाने का होता है। लेकिन रंगों की इस धूमधाम के बाद शरीर को थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है, ताकि हम त्योहार की मस्ती के बाद भी स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें। आइए जानते हैं, होली के बाद सेहत का ख्याल रखने के कुछ जरूरी और असरदार तरीके।

त्वचा की देखभाल

होली के रंग, खासकर केमिकल युक्त रंग, त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। रंग छुड़ाने के लिए ज्यादा रगड़ने से त्वचा रूखी और संवेदनशील हो सकती है। इसके लिए हल्का स्क्रब करें। बेसन, हल्दी और दही का पेस्ट बनाकर धीरे-धीरे रगड़ें। यह त्वचा को साफ करने के साथ उसे पोषण भी देगा। रंग हटाने के बाद त्वचा पर अच्छे से मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा की नमी बनी रहे। साथ ही एलोवेरा का भी उपयोग करें। एलोवेरा जेल से त्वचा को ठंडक और राहत मिलती है। यह जलन और रैशेज को भी कम करता है।

Advertisment

बालों की देखभाल

होली के रंग और धूल-मिट्टी बालों को रूखा और कमजोर बना सकते हैं। रंगों के असर को कम करने के लिए ऑयलिंग करें। रंगों को अच्छी तरह निकालने के लिए पहले बालों में गुनगुना तेल लगाएं और फिर माइल्ड शैम्पू से धोएं। बालों में आंवला, रीठा, शिकाकाई या दही-शहद का हर्बल मास्क लगाएं। यह बालों को पोषण देगा और उनकी चमक लौटाएगा। रंगों के बाद बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाने के लिए डीप कंडीशनिंग करें।

यह भी पढ़ें: Kitchen Remedies: आपके किचन में छुपे हैं आयुर्वेदिक चमत्कार, अपनाकर तो देखिए

Advertisment

डिटॉक्स डाइट अपनाएं

होली के दौरान मिठाइयों, तले-भुने पकवानों और ठंडाई का खूब आनंद लिया जाता है। लेकिन त्योहार के बाद शरीर को अंदर से डिटॉक्स करना जरूरी है, ताकि पाचन तंत्र संतुलित रहे। दिन में 2 या 3 बार ग्रीन टी या हर्बल टी पियें। ग्रीन टी या तुलसी-अदरक की चाय पीने से शरीर से विषैले तत्व निकल जाते हैं। इसके अलावा फल और सब्जियां खाएं। पपीता, तरबूज, खीरा, और नारियल पानी जैसे हाइड्रेटिंग फूड्स शरीर को ठंडक और पोषण देते हैं। हल्का और पौष्टिक खाना खाएं। कुछ दिनों के लिए भारी, तली-भुनी चीजों से बचें और खिचड़ी, दलिया, या सूप जैसी हल्की चीजें खाएं।

हाइड्रेशन जरूरी 

Advertisment

होली के दौरान लगातार धूप में खेलने और भागदौड़ करने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। रंगों से स्किन ड्राई भी हो जाती है। इसलिए पर्याप्त पानी पिएं। दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है। डिटॉक्स वॉटर पियें। पानी में नींबू, खीरा, और पुदीना डालकर पिएं। यह शरीर को अंदर से साफ करेगा। फ्रेश जूस का सेवन करें।  मौसमी, संतरा या अनार का जूस शरीर को ऊर्जा देता है और इम्युनिटी भी बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें: Health Mantra: सुबह की 5 बेहतरीन आदतें, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और खुशमिजाज!

इम्युनिटी बढ़ाएं

होली के दौरान थकान, देर रात तक मस्ती और मौसम में बदलाव से सर्दी-खांसी या संक्रमण की आशंका बढ़ सकती है। इसलिए इम्युनिटी पर ध्यान देना जरूरी है। हल्दी वाला दूध, आंवला, गिलोय का रस या त्रिफला पाउडर इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। इनको जरुर लें। विटामिन सी युक्त आंवला, नींबू, संतरा जैसे विटामिन सी वाले फलों का सेवन करें। योग और प्राणायाम करें। रोज सुबह 15-20 मिनट योग या प्राणायाम करने से शरीर और दिमाग दोनों तरोताजा रहते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान

होली के बाद कभी-कभी लोग थकावट या 'पोस्ट-फेस्टिवल ब्लूज' महसूस कर सकते हैं। इसके लिए अच्छी नींद लें। खुद के साथ समय बिताएं, हल्का संगीत सुनें या पसंदीदा किताब पढ़ें। हल्की फिजिकल एक्टिविटी जैसे वॉकिंग, स्ट्रेचिंग या मेडिटेशन करें, इससे दिमाग शांत होता है और ऊर्जा लौटती है।

Advertisment
Advertisment