Advertisment

Home Remedies: गला बैठ जाए तो अपनाएं ये देसी नुस्खे, फटी आवाज से मिलेगा आराम

मौसम में परिवर्तन के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव भी आते हैं और कई प्रकार के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में कई लोगों का गला भी बैठ जाता है और उसमें खराश हो सकती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए कुछ देसी नुस्खे अपनाए जा सकते हैं।

author-image
Vibhoo Mishra
Pic
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन नेटवर्क। 

मौसम में परिवर्तन के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव भी आते हैं और कई प्रकार के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में कई लोगों का गला भी बैठ जाता है और उसमें खराश हो सकती है। गले की समस्या काफी परेशान करती है और इसके होने के कई कारण हो सकते हैं। गला बैठने की समस्या में आवाज कम या बिल्कुल नहीं निकलती, और गले में खराश और दर्द हो सकता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए कुछ देसी नुस्खे अपनाए जा सकते हैं।

इनके सेवन से मिलेगा लाभ

अदरक और शहद
अदरक के रस को शहद के साथ मिलाकर सेवन करें। यह गले सूजन को कम करता है और गले को आराम प्रदान करता है।

तुलसी की पत्तियां
तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में उबालें और इसे दिन में दो-तीन बार पिएं। यह गले की सूजन और खराश को कम करने में सहायता मिलेगी।

हल्दी वाला दूध
एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। यह गले की सूजन को कम करता है और गले को आराम पहुंचाता है।

Advertisment

मुलेठी का सेवन
मुलेठी की जड़ को चबाना गले की सूजन और खराश को कम करने में मदद मिलती है। इसे दिन में दो से तीन बार चबाएं।

शहद और नींबू का मिश्रण
एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं और धीरे-धीरे पिएं। यह गले को नमी और आराम प्रदान करता है।

स्टीम इनहेलेशन
गर्म पानी से भाप लेने पर भी बैठे हुए गले की समस्या में आराम मिलता है। आप स्टीम वाटर में कुछ बूंदें नीलगिरी या पुदीने के तेल की भी मिक्स कर सकते हैं। यह गले की सूजन को कम करने में मदद करता है।

Advertisment

लौंग का सेवन
लौंग का सेवन गले के लिए काफी फायदेमंद है। यह गले की सूजन और खराश को कम करने में मदद करता है।

Advertisment
Advertisment