Advertisment

National junk food day: स्वाद नहीं, बीमारी परोसता है जंक फूड! जानें इससे सेहत को होने वाले 5 बड़े नुकसान

बॉडी का वजन अधिक होने से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से घर सकते हैं। यदि आप जंक फूड खाते हैं, तो यह आपके वजन को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। जंक फूड में चीनी और कैलोरी होती है, जिससे इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ जाता है।

author-image
Mukesh Pandit
Junk food Day (1)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

यदि हमें खाने का विकल्प दिया जाए, तो हम निश्चित रूप से तला हुआ, चिकना जंक फ़ूड चुनेंगे! 'जंक फ़ूड' शब्द उन सभी चीज़ों को कहा जाता है, जिनमें कैलोरी, चीनी और सोडियम की मात्रा ज़्यादा होती है। हालांकि, इनमें ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी होती है और ये अत्यधिक Processed होते हैं। इसका एक डरावना और चिंताजनक पहलू यह है कि बाजार में मौजूद तरह-तरह के जंक या फास्ट फूड आपका पेट तो भर देते हैं, लेकिन कई तरह की सेहत समस्याओं को भी जन्म देते हैं। यह पेट के साथ ही दिल के लिए भी नुकसानदायक होता है। जंक फूड में मौजूद चीनी, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, वसा और कई तरह के ऐसे तत्व शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

junk food habits

जंक फूड बढ़ाए मोटापा

बॉडी का वजन अधिक होने से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से घर सकते हैं। यदि आप जंक फूड खाते हैं, तो यह आपके वजन को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। जंक फूड में चीनी और कैलोरी होती है, जिससे इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ जाता है। जो अधिक जंक फूड खाते हैं, वे हरी सब्जी, फल आदि का सेवन भी कम करते हैं। इससे उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है और वे धीरे- धीरे मोटापे का शिकार हो जाते हैं।

डायबिटीज होने का खतरा

व्‍यस्‍त जीवनशैली के कारण लोग अक्सर घर पर खाना पकाने से बचते हैं और रेस्तरां, फूड कोर्ट या ऑफिस में जाकर जंक फूड खा लेते हैं। ऐसा ना करें। आप अपने काम के बीच में अपने स्‍वास्‍थ्‍य को न लाएं। खराब जीवनशैली और अभ्‍यास की कमी के साथ जंक फूड का अधिक मात्रा में सेवन करना मोटापे का कारण भी बन सकता है, जो बदले में टाइप 2 मधुमेह का कारण बन सकता है।

Junk food

प्रजनन की क्षमता को करे प्रभावित

गलत जीवनशैली और गलत खान-पान आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। अधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन भी इस समस्‍या को बढ़ा सकता है। एक अध्‍ययन के अनुसार, प्रसंस्‍कृत भोजन में थैलेट्स (Phthalates) शामिल होता है। यह ऐसे पदार्थ हैं, जो शरीर में काम कर रहे हार्मोन को प्रभावित कर सकते हैं। इन रसायनों के उच्‍च स्‍तर में सेवन करने से जन्‍म दोष सहित प्रजनन संबंधी अन्‍य समस्‍याओं के बढ़ने का खतरा रहता है।

Advertisment

हृदय रोग के होने का डर

बैड कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर से हृदय रोग अधिक होने की संभावना बढ़ जाती है। यह दोनों ही समस्याएं फास्ट फूड के सेवन से होती हैं, क्योंकि शरीर में बैड फैट जमने से कोलेस्ट्रॉल और सोडियम से भरपूर होने में उच्च रक्तचाप जैसी परेशानियां होती हैं।

अवसाद और तनाव बढ़ाए 

आजकल बच्चे और युवा स्कूल-कॉलेज में हेल्दी फूड की जगह सिर्फ जंक फूड खाने के लिए खरीदते हैं, जो उनमें अधिक थकान और तनाव का कारण बनते हैं। दरअसल, जंक फूड में कोई पोषक तत्व नहीं होता है, बल्कि हार्मोन के संतुलन को बिगाड़ने वाले तत्व होते हैं, जिससे सोचने-समझने की क्षमता, अवसाद और डिप्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। junk food health impact | HEALTH | get healthy | get healthy body | Health Advice | Health and Fitness | Health Awareness | junk food dangers not present in content

junk food dangers Health Awareness Health and Fitness Health Advice get healthy body get healthy HEALTH junk food health impact
Advertisment
Advertisment