Advertisment

इन Spices में लजीज भोजन का छिपा है राज, स्वास्थ्य के लिए भी असरदार

भारत को 'मसालों का देश' कहते हैं। हमारी रसोई की आन,बान और शान हैं ये मसाले। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम भारत तक इनकी महक फैली हुई है। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संघ (आईएसओ) की सूची में शामिल 109 में से करीब 75 भारत में ही पैदा किए जाते हैं।

author-image
Ranjana Sharma
Health,
Health : भारत को 'मसालों का देश' कहते हैं। हमारी रसोई की आन,बान और शान हैं ये मसाले। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम भारत तक इनकी महक फैली हुई है। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संघ (आईएसओ) की सूची में शामिल 109 में से करीब 75 भारत में ही पैदा किए जाते हैं। हमारे बाद तुर्किए फिर बांग्लादेश का नंबर आता है। मसाले न केवल स्वाद और खुशबू बढ़ाते हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी नेमत हैं। कुछ गरम मसाले ऐसे हैं जिन्हें हम भारतीय सुपर मसाले कहते हैं। यहां हम आपको पांच ऐसे सुपर मसालों के बारे में बताएंगे, जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। साथ ही इन नायाब मसालों से भोजन भी लजीज बनता है।
Advertisment

जायफल नींद की समस्‍या से देता है छुटकारा

जायफल न केवल एक शानदार स्वाद देता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी अच्छा है। जायफल का सेवन नींद की समस्या से राहत दिलाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।
Advertisment
दिल को राहत देती है दालचीनी
Advertisment

दालचीनी न केवल स्वाद बढ़ाने के लिए प्रयोग होती है, बल्कि इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) को नियंत्रित करने में मदद करती है और दिल की सेहत को भी लाभ पहुंचाती है। इसके सेवन से वजन नियंत्रण में भी मदद मिलती है।

काली मिर्च है गुणों को खजाना

वहीं रसोई के दूसरे मसालों पर नजर डालें तो काली मिर्च गुणों की खान है। काली मिर्च को "मसालों का राजा" कहा जाता है। यह मसाला न केवल रसोई का अहम हिस्सा है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। काली मिर्च का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में मसाले के तौर पर किया जाता है। वहीं, इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर भी किया जाता है। काली मिर्च पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करती है। साथ ही, काली मिर्च में मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है, तो काली मिर्च के इस्तेमाल से राहत मिल सकती है। यह दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। 
Advertisment

मुंह की सेहत संभालती है लौंग

लौंग की बात करें तो इसे चाय और भोजन से लेकर कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। लौंग में हाई मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इसे खास बनाते हैं। नियमित तौर पर लौंग का सेवन करने से यह आपको बैक्टीरिया और वायरस से बचाएगी। यह मसाला मुंह की सेहत के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह बैक्टीरिया को खत्म करता है और दांतों के दर्द में राहत पहुंचाता है। इसके अलावा लौंग से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

जीरा पाचन क्र‍िया को सुधारता है

जीरा भारतीय व्यंजनों में प्रमुखता से इस्तेमाल होता है। जीरे का स्वाद और खुशबू किसी भी व्यंजन में चार चांद लगा देती है। इसे दाल, करी, सब्जियों और चटनी के साथ इस्तेमाल किया जाता है। जब जीरा को अन्य मसालों जैसे धनिया, हल्दी, या मिर्च के साथ मिलकर उपयोग किया जाता है, तो यह एक खास ताजगी और मसालेदार स्वाद देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जीरा न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह शरीर के लिए फायदेमंद भी है। यह पाचन क्रिया को सुधारता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
Advertisment
Advertisment