Advertisment

India में हाई BP बना 'साइलेंट किलर', जानिए बचाव के उपाय

भारत में हाई ब्लड प्रेशर साइलेंट महामारी बन चुका है। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2025 पर खुलासा—25 करोड़ से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। जानिए बचाव के आसान उपाय और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव।

author-image
Ajit Kumar Pandey
HIGH BP HEALTH NEWS
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । क्या आपको बिना कारण थकान, चक्कर या गुस्सा आता है? हो सकता है ये हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हों! भारत में हर तीसरा वयस्क हाई BP से प्रभावित है। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2025 पर चौकाने वाला खुलासा हुआ है। समय पर ना चेते तो यह साइलेंट किलर जान ले सकता है आपकी! आइए देखें वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2025 पर खास रिपोर्ट और हाई ब्लड प्रेशर का बढ़ता खतरा भारत में...

Advertisment

भारत में हाई ब्लड प्रेशर यानी हाईपरटेंशन अब सिर्फ उम्रदराज़ लोगों की बीमारी नहीं रही, बल्कि युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। हर साल 10 लाख से ज्यादा मौतें इसी की वजह से होती हैं। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2025 के मौके पर विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि लाइफस्टाइल सुधार, समय पर जांच और दवाइयों से इसे रोका जा सकता है।

हाई BP: भारत में साइलेंट महामारी

भारत में हाई ब्लड प्रेशर एक "साइलेंट महामारी" बन चुका है। नेशनल हेल्थ डेटा के मुताबिक, देश में लगभग 25 करोड़ लोग हाई BP से ग्रस्त हैं, लेकिन इनमें से आधे को इसका पता ही नहीं होता। यह बीमारी धीरे-धीरे हृदय, मस्तिष्क और किडनी को नुकसान पहुंचाती है। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि अब 25-35 की उम्र के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

Advertisment

क्यों होता है हाई ब्लड प्रेशर?

हाई ब्लड प्रेशर के पीछे कई कारण होते हैं – खराब डाइट, तनाव, नींद की कमी, शारीरिक गतिविधि की कमी, अत्यधिक नमक और तंबाकू का सेवन। कई मामलों में यह आनुवांशिक भी होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर समय पर पहचान हो जाए तो हाई BP को नियंत्रित किया जा सकता है।

हाई BP से बचाव: इन टिप्स को अपनाएं

Advertisment
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज वॉक या योग करें।
  • नमक की मात्रा सीमित करें और प्रोसेस्ड फूड से बचें।
  • तनाव कम करने के लिए ध्यान और पर्याप्त नींद लें।
  • नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराएं।
  • डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयों को नियमित रूप से लें।

डरावना आंकड़ा, लेकिन उपाय है आसान

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर साल लगभग 76 लाख लोगों की मौत हाईपरटेंशन के कारण होती है। भारत में हर साल 10 लाख से ज्यादा जानें जाती हैं। पर अच्छी बात यह है कि लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव और समय पर जांच से इस खतरे को टाला जा सकता है।

Advertisment

अभी संभलें, वरना बहुत देर हो जाएगी

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसा खतरा है जो बिना किसी शोर के शरीर को भीतर से खत्म कर देता है। जरूरी है कि हम आज ही अपनी जीवनशैली सुधारें, जांच कराएं और जागरूक बनें।

क्या आप इससे सहमत हैं? नीचे कमेंट में अपनी राय ज़रूर दें।

 HEALTH | Portal Hypertension | breaking news | Breaking News Hindi | Breaking News India | breaking news today |

breaking news today Breaking News India Breaking News Hindi breaking news Portal Hypertension HEALTH
Advertisment
Advertisment