Advertisment

Trump's Travel Ban List : Pakistan सहित 43 देशों की America में एंट्री बंद, नहीं मिलेगा वीजा

अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान समेत 43 देशों को लेकर आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक अब से इन देशों को अमेरिकी वीजा नहीं दिया जाएगा

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
TRUMP

Photograph: (google )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

अमेरिका, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान समेत 43 देशों को लेकर आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक अब से इन देशों को अमेरिकी वीजा नहीं दिया जाएगा। 43 देशों की अमेरिका यात्रा प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाया गया है। प्रस्तावित प्रतिबंध में शामिल देशों को 3 समूहों में बांटा गया है। पहले समूह में 10 देश शामिल जिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगेगा। दूसरे और तीसरे समूह में 33 देश जिन पर आंशिक प्रतिबंध लगेगा। 

अमेरिकी वीजा जारी होने पर रोक

बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही 20 जनवरी को एक कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसमें अमेरिका में प्रवेश चाहने वाले किसी भी विदेशी की सुरक्षा और जांच को और भी सख्त करने की बात कही गई थी। अब 43 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान सहित 43 देशों पर प्रतिबंध अमेरिका ने लगा दिया है। इन देशों के लिए अमेरिकी वीजा जारी होने पर रोक लग जाएगी। 

Advertisment
Advertisment