Advertisment

United Services Club में 78 करोड़ की गड़बड़ी, Indian Navy ने पुलिस में दर्ज कराई FIR

भारतीय नौसेना ने मुंबई के कोलाबा इलाके स्थित यूनाइटेड सर्विसेज क्लब (यूएस क्लब) में कथित तौर पर 78 करोड़ के फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट के मामले में मुंबई के कफ परेड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

author-image
Mukesh Pandit
united club

Photograph: (IANS)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुंबई, आईएएनएस।  

Advertisment

भारतीय नौसेना ने मुंबई के कोलाबा इलाके स्थित यूनाइटेड सर्विसेज क्लब (यूएस क्लब) में कथित तौर पर 78 करोड़ के फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट के मामले में मुंबई के कफ परेड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। मामले की गंभीरता और फाइनेंशियल एंगल को देखते हुए इस मामले को आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंप दिया गया है।

धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज

दरअसल, यूनाइटेड सर्विसेज क्लब (यूएस क्लब) भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा संचालित है। नौसेना की आधिकारिक शिकायत के बाद धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए दो व्यक्तियों और एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  अक्टूबर 2024 से जनवरी 2005 के बीच की गईं अनियमितताएं  शिकायत के अनुसार, आरोपी अक्टूबर 2024 से जनवरी 2005 के बीच क्लब में वित्तीय अनियमितताओं में शामिल थे, जिससे संस्था को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Advertisment

97 साल पुरानी है संस्था

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यूएस क्लब नाम की यह संस्था करीब 97 साल पुरानी है। इस क्लब के सचिव द्वारा किए गए नियमित ऑडिट के दौरान पैसों के हिसाब-किताब में गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट्स द्वारा विशेष ऑडिट किया गया, जिसमें भी पैसों के हिसाब-किताब में बड़ी गड़बड़ी दिखाई दी।  पुलिस ने दर्ज की FIR  इन ऑडिट रिपोर्ट के आने के बाद क्लब प्रबंधन ने इस मामले की डिटेल में जांच करने का आदेश दिया, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। इसके बाद भारतीय नौसेना ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और मामले में एफआईआर दर्ज करवाई।

मुंबई के कोलाबा में है क्लब

Advertisment

फिलहाल मुंबई पुलिस ने बीएनएस की धारा 316 (4), 336 (2), 344 और 61 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई।  क्लब मुंबई के कोलाबा में   बता दें कि यूनाइटेड सर्विसेज क्लब मुंबई के कोलाबा में समुद्र के किनारे स्थित है। मुख्य क्लब में बार, डाइनिंग और सभी खेल सुविधाएं हैं। इस क्लब में तैराकी, टेनिस, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक्स, स्क्वैश, बिलियर्ड्स और कार्ड जैसे खेल खेले जाते हैं। क्लब मुख्य रूप से सैन्य कर्मियों के लिए है।

Advertisment
Advertisment