Advertisment

Adani Group ने ट्रंप प्रशासन से मुलाकात की, शेयर उछले, जानिए पूरा मामला

अडानी समूह के प्रतिनिधियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से मुलाकात की, विदेशी रिश्वत मामले में गौतम अडानी और उनके भतीजे पर लगे आपराधिक आरोपों को हटाने की मांग की।

author-image
Dhiraj Dhillon
भारतीय अरबपति गौतम अडानी

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारतीय अरबपति गौतम अडानी और उनकी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। ब्लूमबर्ग न्यूज के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अडानी ग्रुप के प्रतिनिधियों ने विदेशी रिश्वत जांच में लगे आपराधिक आरोपों को हटाए जाने की मांग की है।बता दें कि न्यूयार्क में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने नवंबर, 2022 में घोषणा की थी अमेरिकी प्रशासन ने अडानी गौतम समेत अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। अडानी ग्रुप के अधिकारियों की अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग की खबर के बाद अडानी ग्रुप के तमाम शेयरों में उछाल देखा गया। सभी कंपनियों के शेयर में सोमवार को औसतन 13 प्रतिशत की बंपर वृद्धि देखी गई।

Advertisment

जानिए क्या है पूरा मामला

ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मुद्दे पर अडानी ग्रुप और अमेरिकी प्रशासन के बीच यह बातचीत की शुरूआत इस साल के शुरू में हुई थी। उम्मीद है कि मामले में जल्द ही कोई समाधान निकल आएगा। बता दें कि पिछले साल नवंबर में अमेरिकी अधिकारियों ने गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने भारत में बिजली आपूर्ति अनुबंध पाने के लिए रिश्वत दी और अमेरिकी निवेशकों को गुमराह किया था। आरोप है कि अडानी ग्रीन एनर्जी के 750 मिलियन डॉलर के बॉन्ड ऑफर के दौरान भ्रष्टाचार विरोधी नियमों का उल्लंघन किया गया।

अडानी ग्रुप ने की थी आरोपों के रिव्यू की मांग

Advertisment

ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक अडानी ग्रुप के प्रतिनिधि यह तर्क दे रहे हैं कि इस मामले में अभियोजन ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं है। इस पर फिर से विचार किया जाना चाहिए। हालांकि इस मामले में अभी तक अडानी ग्रुप की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पिछले महीने के अंत में अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से कहा गया था कि कंपनी के अधिकारियों ने अमेरिकी आरोपों की समीक्षा की है और उन्हें कोई अनियमितता या नियम उल्लंघन नहीं मिला है।

america | america news | Adani Group | adani news | Gautam Adani | gautam adani news

Gautam Adani Adani Group adani news gautam adani news america america news
Advertisment
Advertisment