Advertisment

Afghanistan में भूकंप से भारी तबाही : मौत का आंकड़ा 800 के पार, PM मोदी ने जताया दु:ख- बोले भारत मदद को तैयार

अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप ने तबाही मचाई, 800 से ज़्यादा लोग मारे गए। पूर्वी अफगानिस्तान के गांवों में घर मलबे में तब्दील हो गए। क्या कम गहराई वाले भूकंप ज़्यादा खतरनाक होते हैं? जानें तालिबान सरकार ने क्या बयान दिया?

author-image
Ajit Kumar Pandey
Afghanistan में भूकंप से भारी तबाही : मौत का आंकड़ा 600 के पार, PM मोदी ने जताया दु:ख- बोले भारत मदद को तैयार | यंग भारत न्यूज

Afghanistan में भूकंप से भारी तबाही : मौत का आंकड़ा 600 के पार, PM मोदी ने जताया दु:ख- बोले भारत मदद को तैयार | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप में 800 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 1300 से अधिक लोग घायल हैं। यह जानकारी अफगानिस्तान के एएमयू टीवी के हवाले से मिली है। एएमयू टीवी के मुताबिक कुदरत के इस कहर ने पूर्वी अफगानिस्तान के कई गांवों को मलबे के ढेर में बदल दिया है। 

उधर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दु:ख जताया है, साथ पीएम मोदी ने अफगानिस्तान के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है और हर संभव मदद भी करेगा।   

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया है कि अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में रविवार देर रात 11:47 बजे एक भयानक भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसने कई गांवों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। उस समय ज़्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। भूकंप का केंद्र जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था और इसकी गहराई सिर्फ 8 किलोमीटर थी।

Advertisment
AFGANISTAN PTI
Afghanistan में भूकंप से भारी तबाही : मौत का आंकड़ा 600 के पार, PM मोदी ने जताया दु:ख- बोले भारत मदद को तैयार | यंग भारत न्यूज Photograph: (X.com)

तालिबान सरकार का बयान 

तालिबान सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, इस त्रासदी में अब तक 810 से ज़्यादा लोगों के मरने और 1300 से ज़्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि कई दूरदराज के इलाकों में अभी भी बचाव दल नहीं पहुंच पाए हैं।   

तबाही का मंजर: घर मलबे के ढेर में भूकंप ने कुनार और नांगहर प्रांतों में भारी तबाही मचाई है। कई गांवों में मिट्टी और पत्थर से बने घर पूरी तरह से ढह गए हैं। लोग अपने रिश्तेदारों और बच्चों को मलबे से निकालने की जद्दोजहद कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य धीमी गति से चल रहा है क्योंकि तालिबान के पास आधुनिक उपकरण और संसाधन नहीं हैं।   

Advertisment

Afghanistan Earthquake 2025 | Nangarhar Disaster | Shallow Earthquake Impact | Hindu Kush Seismic Activity

Hindu Kush Seismic Activity Shallow Earthquake Impact Nangarhar Disaster Afghanistan Earthquake 2025
Advertisment
Advertisment