/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/16/alaska-summit-2025-08-16-07-02-34.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। यूक्रेन में दो वर्षों से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रूसी समकक्ष के बीच चली शिखर वार्ता बिना किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचे ही समाप्त हो गई। बंद कमरे में लगभग दो घंटे 45 मिनट यह वार्ता चली। इस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थी। हालांकि इस मुलाकात में यूक्रेन युद्धविराम पर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है, लेकिन रुस के राष्ट्रपति ने अब मॉस्को में बातचीत का प्रस्ताव दे दिया है। लेकिन यूक्रेन में शांति कैसे आएगी इस पर कोई भी सकारात्मक और ठोस परिणाम नहीं निकल सका है। अब ट्रंप इसके बाद क्या करेंगे, इस पर नजरें टिकी हुई हैं।
दोनों तरफ से थे 3-3 मंत्री
शिखर वार्ता से पहले डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच काफी गर्मजोशी नजर आई और वह अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ ही उनकी ही लिमोजिन में रवाना हुए। पुतिन और ट्रंप के साथ उनके खास सलाहकार भी इसमें शामिल थे। जहां ट्रंप के साथ उनके विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ थे तो पुतिन के साथ सर्गेई लावरोव और क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव मौजूद थे। दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा की, लेकिन किसी अंतिम समझौते पर सहमति नहीं बनी। इसे दोनों ने 'फलदायी' और 'परस्पर सम्मानजनक' बताया।
#WATCH | Alaska, USA | "Next time in Moscow," says Russian President Vladimir Putin as US President Trump thanks his counterpart for today's meeting.
— ANI (@ANI) August 15, 2025
"... I could see it happening," replies President Trump.
Source: The White House/ YouTube pic.twitter.com/N3U6Rygllj
बैठक काफी अच्छी रही : किरिल दिमित्रिएव
यह शिखर वार्ता शुक्रवार को अलास्का के सबसे बड़े अमेरिकी मिलिट्री एयरबेस एल्मेंडोर्फ पर हुई है। यह जगह एतिहासिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है और कोल्ड वॉर के दौरान सोवियत संघ पर यहीं से नजर रखी जाती थी। इस मुलाकात पर पुतिन के दूत ने पहली प्रतिक्रिया दी। किरिल दिमित्रिएव ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स को बताया है कि बैठक काफी अच्छी रही। बंद कमरे में हुई यह बातचीत लगभग पौने तीन घंटे तक चली।
ट्रंप और पुतिन का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक पूरा समझौता न हो>' उन्होंने माना कि कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन अभी कुछ बिंदु बाकी हैं। पुतिन ने वार्ता को 'गहन और उपयोगी' बताया और कहा कि रूस ईमानदारी से यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहता है, लेकिन उसकी 'वैध चिंताओं' का ध्यान रखना होगा।
#WATCH | USA | Russian President Vladimir Putin leaves after his meeting with US President Donald Trump in Alaska's Anchorage.
— ANI (@ANI) August 16, 2025
Source: Reuters pic.twitter.com/EZX0Z7Ypfc
पुतिन का अमेरिका में B-2 बॉम्बर से स्वागत
अलास्का के एंकरेज में हुई, जिसमें दोनों देशों का डेलिगेशन मौजूद रहा। राष्ट्रपति पुतिन का अमेरिका में B-2 बॉम्बर से स्वागत किया गया। पुतिन के रेड कार्पेट पर आते ही ट्रम्प ने तालियां बजाई। इससे पहले ट्रम्प ने करीब आधे घंटे प्लेन में बैठकर पुतिन के अलास्का पहुंचने का इंतजार किया।
मीडिया से बातचीत और पुतिन की चेतावनी
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने पत्रकारों के सवाल नहीं लिए। पुतिन ने उम्मीद जताई कि 'कीव और यूरोपीय देश इसे रचनात्मक रूप से लेंगे और कोई बाधा नहीं डालेंगे।' उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी 'उकसावे या पर्दे के पीछे की साजिश' से प्रगति को बाधित न किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूक्रेन का मामला रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और यूरोप व विश्व में सुरक्षा का संतुलन बहाल होना चाहिए।
भविष्य की संभावनाएं
ट्रंप ने बताया कि कई मुद्दों पर सहमति बनी है लेकिन यूक्रेन युद्ध के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट रोडमैप सामने नहीं आया। पुतिन ने कहा कि अमेरिका और रूस को सहयोग करना चाहिए और आगे प्रगति की उम्मीद जताई। मंच से जाते हुए पुतिन ने अंग्रेजी में मुस्कुराते हुए कहा-“अगली बार मॉस्को में।”
ट्रंप का दावा और पुतिन का रुख
व्हाइट हाउस लौटने से पहले ट्रंप ने कहा कि उनका पुतिन से अच्छा संबंध है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि वह 24 घंटे में शांति ला सकते हैं। हालांकि, कई बार बातचीत और 28 फरवरी को व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को सार्वजनिक रूप से फटकारने के बावजूद पुतिन ने समझौते के कोई संकेत नहीं दिए। ट्रंप ने माना कि वह पुतिन से निराश हैं और चेतावनी दी कि यदि वह युद्धविराम नहीं मानते तो “बहुत गंभीर परिणाम” होंगे, लेकिन फिर भी उन्होंने अलास्का में मुलाकात की। इस बैठक को ऐतिहासिक भी माना जा रहा है क्योंकि 1867 में अमेरिका ने अलास्का रूस से खरीदा था। Putin Trump meeting | putin trump | Putin latest news | Putin decision on Ukraine | putin trump alaska | putin trump summit | Putin war news