/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/16/us-treasury-secretary-scott-bessent-2025-08-16-09-40-46.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
वॉशिंगटन/नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।रूस-यूक्रेन युद्ध पर चल रही अमेरिकी राजनीति में भारत एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति के डेमोक्रेट सांसदों ने शुक्रवार को बयान दिया कि भारत पर टैरिफ लगाकर न तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रुकेंगे और न ही यूक्रेन में युद्ध समाप्त होगा। डेमोक्रेट नेताओं ने ट्रंप सरकार की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वास्तव में रूस को रोकना है तो पुतिन पर सीधे कार्रवाई करनी होगी और यूक्रेन को सैन्य मदद दी जानी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा, “भारत पर टैरिफ लगाना दिखावा है, असली कदम पुतिन को सजा देना और यूक्रेन को मदद करना है।”
⚡ #BREAKING ⚡
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) August 15, 2025
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का बड़ा बयान —
"भारत पर टैरिफ लगाने से पुतिन नहीं रुकेंगे।
अगर ट्रंप सच में रूस के अवैध यूक्रेन हमले को रोकना चाहते हैं तो पुतिन को सज़ा दें और यूक्रेन को सैन्य मदद दें… बाकी सब दिखावा है।"#AlaskaSummit#Trumppic.twitter.com/cVukcLv8Ox
ट्रंप सरकार ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने हाल ही में भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसमें 25% अतिरिक्त शुल्क रूस से तेल खरीदने के चलते जोड़ा गया है। यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। भारत ने इस कदम का कड़ा विरोध किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के फैसले को “अनुचित और अन्यायपूर्ण” बताया। मंत्रालय ने कहा कि भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था है और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।
भारत और चीन पर और टैरिफ की चेतावनी
इस बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने संकेत दिया कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ट्रंप की अलास्का में होने वाली बैठक असफल रही, तो भारत और चीन जैसे देशों पर और ज्यादा टैरिफ लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकल्प खुले हैं और टैरिफ अस्थायी या लंबे समय तक जारी रह सकते हैं। america news | donald trump | vladimir putin | russia ukraine war | donald trump tariff
Advertisment