Advertisment

बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार, लिटिल सिंगर पर चोरी का आरोप

Bigg Bossफेम अब्दू रोजिक को कथित चोरी के आरोप में दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब्दू रोजिक शनिवार को मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे, तभी एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया।

author-image
Mukesh Pandit
Abdu Rozi

Bigg Bossफेम अब्दू रोजिक(फाइल फोटो)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। फेमस टीवी शो Bigg Bossफेम अब्दू रोजिक को कथित चोरी के आरोप में दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब्दू रोजिक शनिवार को मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे, तभी एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया। उनकी मैनेजमेंट टीम ने दुबई के प्रमुख अखबार ‘खलीज टाइम्स’को इसकी पुष्टि की है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि किस चीज की चोरी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया गया है। अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अब्दू की टीम ने मीडिया से कहा, "हम बस इतना कह सकते है कि उन्हें चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती।" 

अब्दू रोजिक पर चोरी का आरोप

अब्दू रोजिक को दुबई एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि सिंगर पर किस चीज को चोरी का आरोप लगा है. अब्दु की टीम ने बताया है कि “हम सिर्फ इतना पता है कि उन्हें चोरी के आरोपों में हिरासत में लिया गया है।”

Advertisment

कौन हैं अब्दू रोजिक?

अब्दू रोजिक महज 21 साल की उम्र में एक बड़े सेलिब्रिटी बन चुके हैं। उन्होंने सलमान खान के सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस 16 में भी हिस्सा लिया था। इस शो ने अब्दू को घर-घर में फेमस कर दिया था। अब्दू रोजिक सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। जहां उनकी वीडियोज और फोटोज हमेशा चर्चा में बनी रहती है। अब्दू दुबई में ही रहते हैं। वहां उनका आलीशान घर है।

अक्सर विवादों में रहे हैं अब्दू रोजिक

उल्लेखनीय है कि अब्दू का विवादों से गहरा नाता है। इससे पहले भी वो कई बार मुश्किलों में पड़ चुके हैं। भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब्दू रोजिक से साल 2024 में एक हॉस्पिटैलिटी फर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की थी। इस मामले ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि इसमें सिंगर आरोपी नहीं पाए गए थे। वहीं अब उनकी गिरफ्तारी से फैंस काफी परेशान हैं।

Advertisment
Advertisment