/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/chicago-firing-2025-07-03-15-29-12.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। अमेरिका के शिकागो से बड़ी खबर सामने आई है। शिकागो में नाइट क्लब के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हमले में करीब 16 लोग घायल हुए हैं। आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
इमरजेंसी विभगा कर रहा मूल्यांकन
Associated Press की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकागो पुलिस विभाग के अधिकारी जूलियो गार्सिया ने कहा कि पुलिस अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध होने पर उसे जारी करेगी। नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन के प्रवक्ता क्रिस किंग ने कहा कि आपातकालीन विभाग गोलीबारी में घायल हुए कई लोगों का मूल्यांकन कर रहा है। वह अस्पताल भेजे गए लोगों की संख्या या उनकी स्थिति के बारे में नहीं बता सके।
पार्टी के दौरान हुआ हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह दर्दनाक घटना एक रेस्तरां के बाहर उस समय हुई, जब वहां एक गायक के नए एल्बम की लॉन्च पार्टी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात हमलावर ने रेस्तरां के बाहर जमा भीड़ पर गोलियां चला दीं और फिर एक वाहन में सवार होकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।
पुरुष और महिलाओं की मौत
पुलिस द्वारा दी गई शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस गोलीबारी में दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई। घायलों को आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन के प्रवक्ता क्रिस किंग ने बताया कि उनके आपातकालीन विभाग में भी कई घायलों का इलाज चल रहा है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कितने लोग अस्पताल में भर्ती किए गए हैं या उनकी हालत कैसी है।
अमेरिका में गन कल्चर के भयावह आंकड़े
इस घटना के बीच यह तथ्य भी चिंताजनक है कि बीते पांच दशकों में अमेरिका में गन कल्चर की वजह से 15 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका की कुल आबादी करीब 33 करोड़ है, लेकिन यहां मौजूद हथियारों की संख्या 40 करोड़ से भी अधिक है। कानून के अनुसार, अमेरिका में 18 साल की उम्र में राइफल और छोटी बंदूकें खरीदी जा सकती हैं, जबकि अन्य हथियारों के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल निर्धारित की गई है। america news