Advertisment

चीन के नौसेना प्रमुख और शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक एनपीसी से निष्कासित, जानें क्यों बाहर किया

चीनी नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल ली हानजुन और देश के राष्ट्रीय परमाणु निगम के उप मुख्य अभियंता लियू शिपेंग को एनपीसी से निष्कासित कर दिया गया है।

author-image
Mukesh Pandit
Li Hanjun
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बीजिंग, वाईबीएन डेस्क। चीन में शुक्रवार को नौसेना प्रमुख और एक शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) से निष्कासित कर दिया गया। हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, चीनी नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल ली हानजुन और देश के राष्ट्रीय परमाणु निगम के उप मुख्य अभियंता लियू शिपेंग को एनपीसी से निष्कासित कर दिया गया है। चीन में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत यह कारवाई की जा रही है।

Advertisment

ली और लियू की एनपीसी सदस्यता समाप्त 

खबर के मुताबिक, ली सेना के उन जनरल और रक्षा उद्योग के कुछ अधिकारियों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ हाल में कार्रवाई की गई है। इसमें कहा गया है कि ली और लियू की एनपीसी सदस्यता समाप्त कर दी गई है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि एनपीसी की स्थायी समिति ने शुक्रवार को अपने सत्र के समापन के दौरान शीर्ष जनरल मियाओ हुआ को केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के सदस्य के पद से हटाने के लिए भी मतदान किया। 

सैन्य आयोग चीनी सेना का सर्वोच्च कमान

Advertisment

केंद्रीय सैन्य आयोग चीनी सेना का सर्वोच्च कमान है, जिसका नेतृत्व राष्ट्रपति शी चिनफिंग करते हैं। चीनी सैन्य पदानुक्रम में सबसे युवा जनरल मियाओ पिछले साल नवंबर से अनुशासन के गंभीर उल्लंघन के लिए जांच के घेरे में हैं। उन्हें इस साल अप्रैल में एनपीसी से निष्कासित कर दिया गया था। भा

भ्रष्टाचार विरोधी अभियान

इसके अलावा, केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के सदस्य और चीनी सेना के शीर्ष जनरल मियाओ हुआ को भी उनके पद से हटा दिया गया है। चीन में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त करने की यह कार्रवाई हाल के महीनों में बढ़ी है, जिसमें रक्षा मंत्री, मिसाइल बल के जनरलों और कई वरिष्ठ रक्षा वैज्ञानिकों को भी उनके पदों से हटाया गया है। 

Advertisment

 

Advertisment
Advertisment