/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/19/mTbr7PaAmYHvM05JhYtg.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। साउथ अफ्रीका की कांगो नदी (Congo River) में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में अब 148 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में करीब 150 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, वहीं कई लोग अभी भी लापता हैं। बता दें कि नाव में भीषण आग लगने की वजह से नाव पलट गई और ये बड़ा हादसा हुआ। इस भयावह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
🇨🇩🕊️❗️JUST IN: At least 148 people have died and hundreds remain missing after a motorized wooden boat, caught fire and capsized on the Congo River on Tuesday. Officials say the fire began when a woman was cooking on board.
— MoloOSINT🎖️ (@44Molo) April 19, 2025
🔹Many victims, including children, drowned after… pic.twitter.com/9CtOf6wT4h
कांगो नदी हादसा
यह दर्दनाक हादसा मंगलवार को हुआ। लड़की से बनी मोटरबोट एचबी कोंगोलो मतानकुमु बंदरगाह से बोलोंबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान लड़की की नाव में अचानक आग लग गई, जिसके बाद नाव पलट गई। जानकारी के मुताबिक, एख महिला नाव पर खाना बना रही थी। इस दौरान चूल्हे से चिंगारी निकली और आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी नाव में आग फैल गई।
हादसा का वीडियो आया सामने
कांगो नदी में हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें यात्री नाव मं कूदकर जान बचाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों ने जान बचाने के लिए नाव से नदी में छलांग लगा दी। डूबने की वजह से भी कई लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मोटरबोट में करीब 500 लोग सवार थे। अब तक 148 लोगों की मौत की पुष्टि की खबर सामने आयी है।
लोगों को नहीं मिल रही मेडिकल सहायता
रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों और पीड़ितों को अभी तक अच्छी मेडिकल सहायता नहीं मिली है। लगभग 100 लोगों को मबांडाका के स्थानीय टाउन हॉल में बनाए गए एक अस्थायी शिविर में रखा गया है। कुछ लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन जगहों पर संसाधनों की कमी बताई जा रही है। बता दें कि कांगो में नाव परिवहन का मुख्य साधन हैं। इन नावों में क्षमता से ज्यादा लोग सवार हो जाते हैं। इससे पहले भी कांगो नदी में हादसे की खबर सामने आ चुकी है।