/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/18/donald-trump-drugs-list-update-2025-09-18-12-06-42.jpg)
Photograph: (X.com)
वॉशिंगटन, वाईबीएन डेस्क। वैश्विक उथल- पुथल का दौर जारी है। बड़ी तेजी से घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी अधिकारी हिस्सा नहीं लेगा। ट्रंप ने आरोप लगाया कि दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों के साथ लगातार “दुर्व्यवहार और हिंसा” की जा रही है, जो कतई स्वीकार्य नहीं है।
जेडी वेंस ने भी रद्द किया अपना कार्यक्रम
ट्रंप ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह 22-23 नवंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। उनकी जगह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भेजे जाने की योजना थी, लेकिन अब उन्होंने भी यात्रा रद्द कर दी है। ट्रंप के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि वेंस अब दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “यह पूरी तरह से शर्मनाक है कि जी20 शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका जैसे देश में आयोजित किया जा रहा है, जहां श्वेत किसानों के साथ हिंसा, हत्या और जमीन की जब्ती जैसी घटनाएं हो रही हैं।”
रामाफोसा बोले- ट्रंप के आरोप गलत
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने ट्रंप के आरोपों को “पूरी तरह झूठा” बताया। उन्होंने कहा कि देश में सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार किया जाता है और श्वेत समुदाय का जीवन स्तर अब भी ऊंचा है। बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में मियामी में दिए भाषण में कहा था कि “दक्षिण अफ्रीका को जी20 समूह से बाहर कर देना चाहिए।”
donald trump | Donald Trump Claims | G20 Summit
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us