Advertisment

India-Pak tension: ट्रंप ने फिर कहा- हमने धमकाकर रोका युद्ध , भारत ने नकारा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाक युद्ध रोकने का श्रेय खुद को दिया है। भारत ने साफ कहा- कोई मध्यस्थता नहीं, संघर्ष विराम DGMO स्तर पर हुआ।

author-image
Dhiraj Dhillon
Donald Trump- PM Modi

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00


नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोकने का श्रेय लेते नजर आए हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी थी कि अगर युद्ध हुआ तो अमेरिका सभी व्यापारिक समझौते रद्द कर देगा। ट्रंप के अनुसार, इस धमकी के बाद भारत और पाकिस्तान ने पीछे हटते हुए संघर्ष समाप्त करने का निर्णय लिया।

बोले- दोनों देशों ने अमेरिका से बात की

ट्रंप ने कहा, "स्थिति काफी गंभीर थी, दोनों देशों में तनाव बढ़ रहा था। हमने स्पष्ट किया कि अगर युद्ध हुआ तो अमेरिका किसी से भी व्यापार नहीं करेगा। इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने हमसे संपर्क किया और हमने उन्हें कहा- अगर व्यापार चाहिए तो युद्ध और परमाणु हमला भूल जाओ। दोनों देश मान गए।"ट्रंप ने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान के नेता अच्छे हैं और दोनों ने मिलकर शांति का रास्ता चुना।

ट्रंप ने जताई भारत के साथ व्यापार बढ़ाने की इच्छा

इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते और मजबूत करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि फिलहाल भारत में व्यापार करना काफी कठिन है, लेकिन अमेरिका ऐसे समझौते पर काम कर रहा है जिससे उसे भारत में खुलकर व्यापार करने की छूट मिल सके।

भारत ने फिर किया ट्रंप के दावे को खारिज

हालांकि, भारत सरकार ने ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की बातचीत सीधे दोनों देशों के सेनाओं के DGMO स्तर पर हुई थी और इसमें किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साफ कर दिया है कि भारत किसी भी तरह की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करता, और जो भी निर्णय होते हैं वह भारत अपने संप्रभु हितों के तहत स्वयं लेता है।
Advertisment
donald trump | ceasefire controversy | india pakistan ceasefire | india pakistan ceasefire news | pm modi
donald trump ceasefire controversy india pakistan ceasefire india pakistan ceasefire news pm modi
Advertisment
Advertisment