/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/27/eZ7OFEBmkyERpDvcGr1T.jpg)
दुबई (Dubai) के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद के घर बेटी का जन्म हुआ है। क्राउन प्रिंस ने बेटी का अनोखा नाम रखा है, जो दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने अपनी बेटी का नाम "हिंद" रखा है। क्राउन प्रिंस की नन्ही परी के नाम को हिंदुस्तान और हिंदू धर्म से जोड़कर देखा जा रहा है। आइए जानते हैं कि क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने बेटी का नाम हिंद क्यों रखा है?
हिंद नाम ही क्यों रखा?
दुबई के क्राउन प्रिंस द्वारा बेटी का नाम हिंद रखे जाने को लेकर सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्होंने अपनी शाही संतान का नाम हिंद ही क्यों रखा? पहली नज़र में यह नाम हिंदुस्तान या हिंदू धर्म से जुड़ा लग सकता है, लेकिन इसके पीछे एक खास वजह है। दरअसल, इसके पीछे एक खास वजह है। दिलचस्प बात यह है कि शेख हमदान ने नाम अपनी मां 'शेखा हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा' के सम्मान में रखा है।
हिंद का मतलब?
अरब में हिंद नाम शक्ति, समृद्धि और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। अरब के शासक और राजघराने इसे समृद्धि की निशानी मानते आए हैं। अरब देशों में आज भी यह नाम बेहद लोकप्रिय है, और यह किसी भी राजसी परिवार के लिए गर्व का विषय होता है। अगर हम भारत के संदर्भ में हिंद की बात करें तो इसे हिंदू धर्म से जोड़कर देखा जाता है। हिंद शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले फारसी भाषियों ने ही शुरू किया था। हिंद या हिंदू, सिंधू से प्रेरित है।
दुनियाभर में मशहूर हैं क्राउन प्रिंस
आपको बता दें कि 42 साल के शेख हमदान दुबई के मुखिया मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम के दूसरे बेटे हैं। शेख हमदान 2008 से दुबई के क्राउन प्रिंस हैं। वह संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री भी हैं। शेख हमदान अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। शेख हमदान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। क्राउन प्रिंस शेख हमदान और उनकी पत्नी शेखा शेखा बिन्त सईद बिन थानी अल मकतूम' पहले से ही तीन बच्चों के माता-पिता हैं। अब इस शाही परिवार में चौथी संतान के आगमन पर जश्न का माहौल है।