/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/05/afghanistan-earthquake-2025-09-05-07-32-33.jpg)
काबुल, वाईबीएन डेस्क:एक सप्ताह पहले आए भूकंप की तबाही से अभी अफगानिस्तान पूरी तरह से उबर भी नहीं पाया है, शुक्रवार की सुबह फिर धरती डोल उठी। ताजा जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता करीब 4.9 मापी गई है। एक सप्ताह अंतराल में यह तीसरी दफा है जब अफगानिस्तान में लगातार तीन बार भूकंप के झटके लगे हैं। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
केंद्र करीब 10 किमी. की गहराई पर
इस बार भूकंप का केंद्र करीब 10 किमी. की गहराई पर था। वहीं, पाकिस्तान और नई दिल्ली में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस होने की खबर मिली है। लगातार भूकंप के झटकों के बाद अफगानिस्तान में हजारों लोग बेघर हो गए हैं। लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है। अफगानिस्तान की स्थानीय मीडिया ने इस बारे में जानकारी दी कि करीब 6 हजार से ज्यादा लोगों के घर पूरी तरह से ढह गए हैं। हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियां लोगों को मदद पहुंचाने में जुटी हैं। मलबे में दबे शवों को निकालने का काम लगातार जारी है। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य खत्म नहीं हुआ है वह जारी है।
भारत ने भी भेजी राहत सामग्री
भारत ने संवेदना जताते हुए अफगानिस्तान में राहत सामग्री भेजी थी। पीएम मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान के इस संकट के समय भारत उसकी मदद करने को तैयार है और हरसंभव सहायता भी करेगा। इससे पहले जो भूकंप आया था, उसकी तीव्रता करीब 6.3 थी। इससे अफगानिस्तान का कुनार इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था और काफी तबाही हुई थी। इस संबंध में तालिबान प्रशासन का कहना है कि पीड़ितों को हरसंभव मानवीय सहायता पहुंचाने का काम किया जा रहा है. दूरदराज के इलाकों में पहुंचने के लिए सड़कों को खोला जा रहा है. पहाड़ी इलाकों में तबाही ज्यादा हुई है. वहां पहुंचने में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। Afghanistan Crisis | Afghanistan Earthquake 2025 | India Afghanistan Relations | Earthquake Relief Afghanistan